Nag Panchami 2022: नाग पंचमी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Go Back |
Yugvarta
, Aug 02, 2022 12:10 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow : Nag Panchami 2022 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने नाम पंचमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नाग पंचमी का पर्व प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव का प्रतीक है। श्रावण मास में नाग पंचमी भगवान शिव संग नागों की पूजा के लिए प्रसिद्ध है।
सीएम योगी की अपील कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाएं नाग पंचमी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में जीव-जंतु, वृक्ष-वनस्पति सभी के साथ आत्मीय संबंध जोड़ने की समृद्ध एवं प्राचीन परंपरा है।
नाग पूजा का प्रचलन प्राचीन
Nag Panchami 2022 यूपी में नाग पंचमी का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शंकर के साथ नागों के पूजन की भी परंंपराहै। नाग पंचमी के पर्व पर राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लोगों को बधाई दी।
काल से चला आ रहा है। हमारे धर्म शास्त्रों में नाग जागृत कुंडलिनी शक्ति का प्रतीक है।
सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु शेषनाग पर ही शयन करते हैं। शेषनाग छत्र बनकर उन्हें छाया प्रदान करते हैं।
ज्ञान और मोक्ष के प्रदाता भगवान शिव के आभूषण ही सर्प और नाग हैं। सावन में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व है।
योगी ने कहा कि शक्ति के प्रतीक नाग पंचमी के पर्व पर हमारे समाज में पारंपरिक रूप से कुश्ती आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें जनता उत्साह के साथ प्रतिभाग करती है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के चलते सभी सावधानियां बरतते हुए नाग पंचमी मनाने की अपील की है।
नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करने का विधान है। इस दिन पूजा करने से कुंडली से कालसर्प दोष के साथ-साथ राहु-केतु के दुष्प्रभाव कम हो जाते है। इसके साथ ही सांपों से संबंधित हर तरह का भय खत्म हो जाता है।
पूरे प्रदेश में नाग पंचमी (Nag Panchami) का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। शिव मंदिराें में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में दूर दूर से भक्त दर्शन को आ रहे हैं। हर हर महादेव के नारे गूंज रहे हैं।