» राज्य » बिहार
पटना सहित बिहार के 30 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट
Go Back | Yugvarta , Feb 02, 2022 09:58 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Patna : 
बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। राज्‍य के लोगों को अभी ठंड से मुक्‍त‍ि मिलती दिखाई नहीं दे रही है। राज्‍य में कल से बारिश के आसार हैं। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना सहित राज्‍य के 30 जिलों के लिए बारिश के साथ ही बिजली चमकने और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है। चार फरवरी को राज्‍य के चार जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने कटिहार, जमुई, बांका और मुंगेर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के अन्‍य जिलों के लोगों को भी तीन और चार फरवरी के दिन सावधान ही रहना चाहिए।

कोहरे का असर भी राज्‍य में दिखता रहेगा। बिहार के ज्‍यादार जिले फिलहाल घने कोहरे की चपेट में रह रहे हैं। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार काफी कम है। बिहार के ज्‍यादातर शहरों में न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री से कम दर्ज किया गया है। अररिया का न्‍यूनतम तापमान करीब सात डिग्री दर्ज किया गया।

पिछले 15 दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार की सुबह घने कोहरे का प्रकोप दिखा। दिन के दस बजे के बाद कोहरे का प्रकोप कम होने के बाद तेज ठंडी हवा के कारण सर्दी का असर और बढ़ गया। दोपहर समय कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा इस धूप पर भारी पड़ी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जीत के आसुओं से निकली विराट जीत!
RCB Win First IPL Title After Edging
उत्तराखंड में लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना
युवा बनें नौकरी देने वाले: गडकरी, धामी
उत्तराखंड : आगामी 14 और 15 जून
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान से
 
 
Most Visited
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(349 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(325 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(321 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(316 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(303 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(283 Views )