» राज्य » उत्तराखंड
भव्यता से मनाएं विश्व ओलंपिक दिवस : रेखा आर्या
Go Back | Yugvarta , Jun 03, 2025 06:50 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun :  देहरादून, 3 जून। इस साल 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर प्रदेश में बड़ा खेल आयोजन करने की तैयारी है ।मंगलवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

बैठक में शामिल ओलंपिक संघ के पदाधिकारीयों से खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रति प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने की दृष्टिकोण से खेल विभाग ओलंपिक संघ के साथ मिलकर आयोजन करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर कौन-कौन सी खेल प्रतियोगिताएं जिला और राज्य स्तर पर कराई जा

विभागीय अधिकारियों और ओलंपिक संघ के साथ बैठक में दिया निर्देश

सकती हैं इसकी रूपरेखा अधिकारी दो दिन के अंदर तैयार करें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अवसर पर सभी जनपदों में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएं और साथ ही एक स्थान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाए। खेल मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से अधिक से अधिक आम लोगों को जोड़ने के लिए विभाग इसके व्यापक प्रचार का कार्यक्रम बनाएं।

बैठक में खेल निदेशक प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, सीईओ चेतन गुरुंग, महेश जोशी, गुरुचरण सिंह, प्रमोद चौधरी, सुरेश कुमार आदि शामिल हुए।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन पर भगवान
CM Yogi Birthday : सीएम योगी के
IGRS : योगी सरकार की जनसुनवाई से
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने
संन्यासी से मुख्यमंत्री तक: योगी आदित्यनाथ का
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ को दी
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(381 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(367 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(332 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(329 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(322 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(306 Views )