» प्रमुख समाचार
उत्तराखंड में AAP के CM का ऐलान, केजरीवाल बोले- कर्नल अजय कोठियाल होंगे उम्मीदवार
Go Back | Yugvarta , Aug 17, 2021 01:36 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने कहा है कि अब हम नेता नहीं चाहिए। अब हमें अब एक देशभक्त फौजी चाहिए। हमें ऐसा शख्स चाहिए जो अपना घर भरने की बजाय उत्तराखंड के लोगों के बारे में, यहां के विकास के बारे में और मां भारती के बारे में सोचे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने कहा है कि अब हम नेता नहीं चाहिए। अब हमें अब एक देशभक्त फौजी चाहिए।

बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने कहा कि अब नेताओं और पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि अजय कोटियाल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का निर्णय आप ने नहीं लिया है बल्कि यह निर्णय उत्तराखंड के लोगों ने लिया है। अजय कोटियाल वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश की सेवा की है। अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों, पाकिस्तानियों और देश के दुश्मनों का सामना किया है।

उन्होंने कहा कि आज भी अजय कोठियाल के भीतर दो गोलियां हैं। उन गोलियों को वो साथ में लेकर घूम रहे हैं। जब उत्तराखंड के चंद नेता प्रदेश को लूट रहे थे तब यह शख्स सीमा पर देश की सुरक्षा में जुटा हुआ था। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है जो अपनी जान की परवाह किए बिना प्रदेश के बारे में सोचे।

केदारनाथ का किया पुनर्निर्माण

केजरीवाल ने कहा कि जब केदारनाथ में आपदा आई थी। उस वक्त इस शख्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था। अब यह उत्तराखंड का नवनिर्माण करने का बेड़ा उठाया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पुष्पा 2: द रूल' ऑरमैक्स सिनेमेटिक्स की
साड़ी में दिखना है स्टाइलिश तो ये
जल्द शादी करेंगी सारा अली,सगाई कर चुकी
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस: प्रज्वल रेवन्ना के
सभी MP, MLA के साथ बीजेपी दफ्तर
Delhi: Lok Sabha Election 2024: '24 का
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(527 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(511 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(508 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(495 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(461 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(429 Views )