» प्रमुख समाचार
मिर्ज़ापुर ​से भाजपा का 2022 के लिए चुनावी शंखनाद, गृहमंत्री ने जनता से मांगा आशीर्वाद
Go Back | Yugvarta , Aug 01, 2021 05:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image MIRZAPUR :  मिर्ज़ापुर में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जनसभा ने पार्टी की ओर से 2022 की चुनावी तैयारियों की झांंकी मंच से पेश कर दी। मंच पर अपना दल के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में शिलान्‍यास और लोका‍र्पण के बीच गृहमंत्री ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांग कर आयोजन में पार्टी की ओर से तैयारियों और इरादों की झलक को दिखा दिया। मंच पर अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को स्‍थान देकर भाजपा की ओर से सहयोगियों को साथ लेकर चलने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया गया।

गृहमंत्री अमित शाह जब

मंच पर अपना दल के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में शिलान्‍यास और लोका‍र्पण के बीच गृहमंत्री ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांग कर आयोजन में पार्टी की ओर से तैयारियों और इरादों की झलक को दिखा दिया।

मंच पर पहुंचे तो जनता का उत्‍साह चरम पर नजर आया। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश में राज्‍य और केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विपक्षी दलों क्रमश: सपा और बसपा पर भी चोट किया और अखिलेश और मायावती पर भी उन्‍होंने विकास को लेकर कटाक्ष किया। क्षेत्र के नक्‍सलवाद की समाप्ति, अपराधियों की संपत्ति सहित कानून व्‍यवस्‍था की उपलब्धियों का भी उन्‍होंने बखान किया। किसीन और गरीब लोगों के हितों की योजनाओं को भी उन्‍होंने विस्‍तार से बताया। बोले आपके आशीर्वाद से ही भाजपा को काम करने की ताकत मिलती है। देश के 135 करोड़ की जनता और 80 करोड जनता और बालिकाओं और बच्‍चों का हित होता है। आपने भाजपा को मौका दिया, 2022 में भी भाजपा को आपका आशीर्वाद मिलेगा। विंध्‍यवासिनी धाम के लिए यूपी सरकार का आभारी हूं।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मंच से आयोजन के मकसद को स्‍पष्‍ट किया। विकास और मेगा परियोजनाओं के पूरा होने का खाका खींचकर उन्‍होंने विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना करें कि पीएम व गृहमंत्री को इतनी शक्ति दे कि वह देश की तमाम समस्याओं का समाधान करते रहें। राजनीतिक स्वार्थों से पिछली सरकारों ने देश पर थोपा है उसका समाधान किया जा रहा है। प्रदेश धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष के साथ भाजपा सरकार ने विजन के साथ सभी कार्य पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। पांच अगस्त को पीएम द्वारा एक करोड़ लोगों को अन्न वितरण होगा। पांच अगस्त की तिथि इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इसी दिन सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। जब नेतृत्व कमजोर होता है तो स्वार्थ होता है। प्रधानमंत्री की कृपा से मेडिकल कालेज बन चुका है। यह शिक्षा का केन्द्र बनेगा। पर्यटन का केंद्र होने के साथ ही आस्था का केंद्र बनाने का काम शुरू किया है। पीएम ने काशी को नए कलेवर में साकार किया है। चित्रकूट और नैमिषारण्य भी आगे आया है। अष्टभुजा व कालीखोह में रोप वे चालू हो जाएगा। मां विंध्यवासिनी की शक्ति से पर्यटन की अपार सुविधाएं होंगी। रोजगार बढ़ेंगे। ग्रामीणा क्षेत्रों में पेयजल के लिए मीरजापुर सोनभद्र व बुंदेलखंड में हर घर नल की सुविधा हो जाएगी। इस दौरान विंध्य कॉरिडोर की परिकल्पना को स्पीकर से सभी को सुनाया गया।

वहीं मंच पर अन्‍य मंत्रियों का भी संबोधन हुआ। मंच पर सीएम और गृहमंत्री के आते ही हर हर महादेव का उद्घोष गूंज उठा। इसके बाद विंध्य कॉरिडोर का मॉडल सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह को भेंट किया। इसके बाद भाजपा नेताओं और मंत्रियों का स्वागत किया गया। इसके बाद मंच से संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी स्वागत में बोले कि - आज गौरव का पुनीत दिवस पर हमें सौभाग्य है, संकल्प पत्र को ध्येय बनाकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के मार्गदर्शन में पूरा कर रहे हैं।आस्था के केंद्रों को विकसित किया जा रहा है। रामराज्य की परिकल्पना के साथ अयोध्या का भी विकास किया जा रहा है। इसके बाद सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सभा को संबोधित किया। कहा कि गृहमंत्री ने 370 खत्म करके भारत का इतिहास व भूगोल भी बदल दिया है। देश की सीमाएं अब पहले से अधिक सुरक्षित हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने कई बार विंध्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट की समीक्षा कर इसे आगे बढ़ाया है। कोरोना महामारी में भी जिले के विकास को विराम नहीं लगा है। विंध्य पर्वत माला के बीच विंध्य कॉरिडोर का विकास किया जाएगा। सभी सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा ताकि दर्शानार्थियों को कोई असुविधा न होने पाए। रोप वे का भी लोकार्पण होने से अब श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। पिछड़ा वर्ग के छात्रों को नीट परीक्षा में 27 फीसद आरक्षण देकर सरकार ने बड़ा काम किया है। इस दौरान विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना की अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग उठाई।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पुष्पा 2: द रूल' ऑरमैक्स सिनेमेटिक्स की
साड़ी में दिखना है स्टाइलिश तो ये
जल्द शादी करेंगी सारा अली,सगाई कर चुकी
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस: प्रज्वल रेवन्ना के
सभी MP, MLA के साथ बीजेपी दफ्तर
Delhi: Lok Sabha Election 2024: '24 का
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(527 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(511 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(508 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(495 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(461 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(429 Views )