» खेल
ICC T20 World Cup 2021 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर, सुपर-12 के एक ही ग्रुप में दोनों टीमें
Go Back | Yugvarta , Jul 16, 2021 07:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  भारत और पाकिस्तान की टीम इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में सुपर-12 में एक ही ग्रुप में शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए ग्रुप की घोषणा की। टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में कराया जाएगा।

राउंड-1 में आठ टीमें होंगी जिसमें ऑटोमेटिक क्वालीफायर्स श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। ये टीमें उन छह टीमों के खिलाफ खेलेंगी जिन्होंने क्वालीफाईंग इवेंट के जरिए इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है।

आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में जबकि ओमान, पीएनजी, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए ग्रुप की घोषणा की। टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में कराया जाएगा

ग्रुप बी में होंगे।
सुपर-12 में ग्रुप-1 में गत विजेता वेस्टइंडीज, 2010 की चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका है। इनके अलावा राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली अन्य दो टीम भी इस ग्रुप में शामिल होंगी।

ग्रुप-2 में 2007 की चैंपियन टीम भारत, 2009 की विनर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली अन्य दो टीम होंगी।

दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीम सुपर-12 स्टेज में पहुंचेगी। दो टीमें 20 मार्च 2021 की टीम रैंकिंग के आधार पर चुनी जाएंगी।

भारत का टी20 विश्व कप के सभी सत्रों में पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड रहा है। भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने से दोनों देशों के बीच एक बार फिर आईसीसी के टूर्नामेंट में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

आईसीसी के कार्यवाहक सीईओ जिओफ एर्लाडिस ने कहा, "पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप की घोषणा कर खुशी हो रही है। इस दौरान कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे।"

टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

ग्रुप इस प्रकार हैं :

राउंड-1 :

ग्रुप ए : श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया

ग्रुप बी : बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गुएना (पीएनजी) और ओमान।

सुपर-12 :

ग्रुप 1 : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए1 और बी2

ग्रुप 2 : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ए2 और बी1।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पीएम मोदी ने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
उत्तराखण्ड के 6 साल से 6 निष्क्रिय
वातानुकुलित टैम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र
अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं में ग़ज़ब का उत्साह,
अमेरिका ने भारत सहित कई देशों के
भाजपा को मिल सकती है पहली महिला
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(977 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(418 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )