Go Back |
Yugvarta
, Jul 14, 2021 07:41 PM 0 Comments
0 times
0
times
Mumbai : लंबे समय के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा लंदन से वापस मुंबई लौट आईं। उन्होंने अपना पूरा लॉकडाउन अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में खुशी-ख़ुशी बिताया। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी को लेने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे। अपने पिता को देखकर एक्ट्रेस तो इमोशनल भी हो गईं और कार में बैठने से पहले उन्हें गले लगा लिया
इसके अलावा एयरपोर्ट पर सोनम ने जिस तरह का आउटफिट पहना था उससे प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी उठनी शुरू हो गईं। वह ब्लू ब्लेजर के साथ प्रिंटेड ड्रेस पहने नजर आईं। बहुत सारे फैंस ने उनके लुक पर कमेंट करते
लंबे समय के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा लंदन से वापस मुंबई लौट आईं। उन्होंने अपना पूरा लॉकडाउन अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में खुशी-ख़ुशी बिताया
हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए और इस बात को लेकर कमेंट करने शुरू कर दिए कि क्या वह गर्भवती हैं? जबकि कुछ लोग ऐसे थे जो एक्ट्रेस के समर्थन में सामने आए और उनका बचाव किया।
एक फैन ने लिखा, ‘क्या वह प्रेग्नेंट है’ एक अन्य ने लिखा, ‘लगता है वो प्रेग्नेंट है।’ वहीं, एक यूजर ने उनका सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘वह लंबे समय के बाद अपने परिवार से मिल रही हैं, कम से कम इस बात का सम्मान करें कि…ऐसे अजीबोगरीब कमेंट्स को गंभीरता से लेना गलत है।’ एक नजर इंस्टाग्राम पर सामने आई सोनम कपूर की तस्वीरों पर:
हाल ही में सोनम ने कहा था कि वह इस बात की आभारी हैं कि उन्होंने फिल्म बिरादरी के किसी व्यक्ति से रिश्ता नहीं जोड़ा। अभिनेत्री ने कहा था कि वह भाग्यशाली हैं कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से मिलीं जो समान विचारधारा वाला और नारीवादी है।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘भगवान का शुक्र है’ वह बॉलीवुड से किसी से नहीं मिली क्योंकि उनका नजरिया कई बार बहुत सीमित होता है। उन्हें तो फिल्म इंडस्ट्री में क्या हो रहा है, इसके बारे में ही पता होता है।