» राज्य » उत्तराखंड
हिमालय हमारी पहचान और जीवन रेखा, संरक्षण सबकी जिम्मेदारी : धामी
Go Back | Yugvarta , Sep 08, 2025 08:57 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 8 सितंबर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण के लिये सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सबका दायित्व है।

हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा। भावी पीढ़ियों के लिये हिमालय की सुंदरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हम सबका दायित्व है। हिमालय हमारे जीवन से जुड़ा विषय होने के नाते इसके संरक्षण का दायित्व भी हम सभी का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में है, हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत बताते हुए कहा कि सामाजिक चेतना तथा सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने बागेश्वर
काशीपुर प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोले धामी –
उत्तराखंड : अंतर-मंत्रालयीय केंद्रीय टीम ने किया
UP News : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन
UPITS 2025: पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, सीएम
उत्तराखंड : महिला आयोग ने NARI 2025
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1559 Views )
Lunar Eclipse 2025: Common Myths About Food
(696 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(689 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(647 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(619 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(615 Views )