» राज्य » उत्तराखंड
महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में उत्तराखंड निभा रहा अग्रणी भूमिका: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
Go Back | Yugvarta , Aug 19, 2025 07:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Bharadisain : 
भराड़ीसैंण, 19 अगस्त। विधानसभा मानसून सत्र के प्रथम दिवस ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भराड़ीसैंण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री ने महिला समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की और उन्हें प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी बताया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड में 4 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन महिलाओं की मेहनत और प्रतिबद्धता से यह संख्या लक्ष्य से भी अधिक होने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। निश्चित ही उत्तराखंड इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देकर देशभर में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह केवल अपनी आजीविका ही नहीं बढ़ा रहे बल्कि गांव-गांव में स्वावलंबन और उद्यमिता की नई कहानियां गढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि यह प्रयास ही महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज की प्रेरणा शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, सल्ट विधायक महेश जीना भी उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
गैरसैण विधानसभा मानसून सत्र: नाराज हुए धामी,बोले
उत्तराखंड:अगले साल खत्म होगा मदरसा बोर्ड, बना
उत्तराखंड की सबसे युवा ग्राम प्रधान प्रियंका
Uttarakhand: धामी कैबिनेट में महिलाओं, युवाओं और
यूपी फुटवियर-लेदर नीति 2025 : निजी औद्योगिक
Cultural Programs to be Organized at Religious,
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1371 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(609 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(587 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(583 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(504 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(502 Views )