» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : योगी
Go Back | Yugvarta , Jul 11, 2025 02:12 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gorakhpur :  गोरखपुर, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि परेशान मत हों, आपकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में एक महिला इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई तो उसे आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज का इस्टीमेट मंगा लीजिए, सरकार भरपूर मदद करेगी।

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

अफसरों से कहा - हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं*

इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देगी सरकार

कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में एक महिला समेत कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: मुख्य सचिव ने किया प्रधानमंत्री
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जिलाधिकारियों और
राधिका यादव हत्याकांड: पुलिस ने किया
Crypto Currency / क्या है Crypto करेंसी खरीदने
UPITS : हैदराबाद में यूपीआईटीएस 2025 रोड
किसान सरकार की प्राथमिकता, शोषण स्वीकार नहीं
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1015 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(495 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )