» प्रमुख समाचार
ब्राजील: पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान , सभी बड़े नेताओं ने जताई खुशी
Go Back | Yugvarta , Jul 09, 2025 06:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
नयी दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील में सर्वोच्च सम्मान मिलने पर देश के नेताओं ने खुशी जताई। इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे गौरव का क्षण बताया।


रेखा गुप्ता ने इस उपलब्धि को साझा करते हुए एक्स पोस्ट में कहा, "यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना भारत की विश्व में बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री को प्रदान किया गया 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत की गतिशील कूटनीति की निरंतर वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।"

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।"

जयशंकर ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, "यह भारत-ब्राजील साझेदारी को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों और एक सुधरी हुई एवं प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।"

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग एमएसएमई मंत्रालय के अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा, "ब्राजील का यह सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। अब तक 26।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस, से सम्मानित होने पर बधाई। ब्रिक्स से लेकर जी20 तक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को ऊंचा उठाया है
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड: ग्रीन परिवहन को साकार करने
भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के
रिमोट एरिया में कोई भी विलेज, कस्बा
Senior Journalist Dilip Sinha Dies in Tragic
CCTV Captures Man Slapping, Biting 12-Year-Old Boy
Raj Nidimoru’s Wife Shares Cryptic Post After
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1003 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(494 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )