» मनोरंजन
न्यूजीलैंड घूम रहे वाइफ पत्रलेखा और राजकुमार राव, रूहानी मौसम में दिए रोमांटिक पोज
Go Back | Yugvarta , Jul 03, 2025 07:40 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image MUMBAI : 
इन दिनों वह अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव न्यूजीलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं।
खूबसूरत वादियों, झीलों और पहाड़ों के बीच असली प्राकृतिक अनुभव से जुड़ने के लिए राजकुमार और पत्रलेखा ने न्यूजीलैंड को चुना। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों न्यूजीलैंड में पतझड़ के मौसम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। दोनों आर्ट से भरे अंगूर के बागों में घूमते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हेलिकॉप्टर से पहाड़ों के सुंदर नजारों का भी आनंद लिया।

दोनों ऑकलैंड के पास स्थित ब्रिक बे वाइन और स्कल्प्चर ट्रेल पर भी घूमने गए। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आए। यह जगह खूबसूरत कलाकृतियों और प्रकृति से भरी हुई है।

इसके अलावा, उन्होंने झील के पास बैठकर सुकून के पल भी बिताए।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने वहां के स्थानीय गाइड रिंगी से दिलचस्प बातचीत की। उन्होंने रिंगी से माओरी समुदाय की पारंपरिक कहानियां और उनके अलग जीवन के बारे में जाना।

बता दें कि फैंस राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मालिक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

ट्रेलर लगभग 2 मिनट 45 सेकंड का है। कहानी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें साल 1988 का दौर दिखाया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत में पुलिस की भारी फोर्स दिखती है और बैकग्राउंड से वॉयस-ओवर सुनाई देता है, ''एक मजबूर बाप की औलाद हो तुम, जो नहीं हो वो बनने का ट्राई न करो।''

इसके बाद स्क्रीन पर राजकुमार राव नजर आते हैं। वह कंधे पर बंदूक लेकर ताव में चलते हुए दिखते हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी गैंगस्टर बनता है और फिर राजनीति में उतरकर विधायक का पद भी हासिल कर लेता है। फिल्म में देखना यह होगा कि वह अपने 'मालिक' के सफर को कैसे आगे लेकर जाता है।

ट्रेलर में मानुषी छिल्लर भी नजर आईं, जो राजकुमार राव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला और अंशुमान पुश्कर भी अहम रोल में हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: आउटसोर्स से योग प्रशिक्षकों के 117
नियमित रूप से पद्मासन करने से शारीरिक
Skin Glow:अपनी त्वचा को साफ और चमकदार
महादेव का पवित्र महीना सावन विशेष: महादेव
शुभमन गील की टीम ने एडबेस्टन में
Devshayani Ekadashi 2025: भगवन विष्णु को समर्पित
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(973 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(469 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(418 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(410 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )