प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की शोक संवेदना
Go Back |
Yugvarta
, Oct 10, 2024 08:54 AM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow : लखनऊ, 10 अक्टूबर (युगवार्ता न्यूज़ एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रख्यात उद्योगपति और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित रतन टाटा के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे और उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि रतन टाटा का सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा की वह प्रभु श्री राम से प्रार्थना करेंगे कि दिवंगत
भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे।