सीएम योगी ने जनपद कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
Go Back |
Yugvarta
, Jun 28, 2025 02:54 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow :
लखनऊ, 28 जून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने दिवंगत के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।