» करियर
एप्पल कंपनी का भारत पर फोकस, मार्च तक 2 लाख नौकरियां देगी
Go Back | Yugvarta , Aug 28, 2024 08:04 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
भारत में एप्पल प्रोडक्ट्स के उत्पादन से रोजगार के नए रास्ते खुलने की संभावना है। एप्पल कंपनी अगले साल मार्च तक भारत में 2 लाख डायरेक्ट जॉब्स (सीधी नौकरियां) देने की योजना बना रही है, जिसमें से 70% नौकरियां महिलाओं के लिए होंगी। यह जानकारी एप्पल और भारत में इसके सप्लायर्स ने केंद्र सरकार को दी है।


एपल अब चीन पर निर्भरता कम कर भारत पर फोकस करना चाहती है। एप्पल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन (अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स) और पेगाट्रॉन ने भारत में पहले ही 80,872 सीधी नौकरियां दी हैं। इसके अतिरिक्त, टाटा ग्रुप, सैलकॉम्प, मदरसन, फॉक्सलिंक (तमिलनाडु), सनवोडा (उत्तर प्रदेश), एटीएल (हरियाणा) और जेबिल (महाराष्ट्र) जैसे सप्लायर्स ने मिलकर करीब 84,000 नई नौकरियां पैदा की हैं।


2020 में स्मार्टफोन पीएलआई (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना) लागू होने के बाद से एपल के वेंडर्स और सप्लायर्स ने भारत में 1.65 लाख सीधी नौकरियां प्रदान की हैं। केंद्र सरकार का अनुमान है कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में हर डायरेक्ट जॉब से तीन अतिरिक्त परोक्ष रोजगार उत्पन्न होते हैं। इसका मतलब है कि एपल के इकोसिस्टम से मार्च के अंत तक 5 से 6 लाख रोजगार उत्पन्न हो सकते हैं।

भारत में आईफोन उत्पादन में वृद्धि

2023-24 में भारत में आईफोन का उत्पादन 1.20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें से 85,000 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। हाल के आर्थिक सर्वे के अनुसार, दुनिया भर में 14% आईफोन का उत्पादन भारत में हो रहा है, जबकि 2022-23 में यह मात्र 7% था।

भारतीय मूल के केवन पारेख को एप्पल इंक का नया CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। पारेख वर्तमान में एप्पल में फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस के वाइस प्रेसिडेंट हैं और 1 जनवरी, 2025 से CFO का पद संभालेंगे। मौजूदा CFO लूका माएस्ट्री इसके बाद कॉर्पोरेट सर्विसेस टीम का हिस्सा बनेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा
देवभूमि (UK) के स्कूलों में अब गीता
उत्तराखंड : एक जून से पर्यटकों के
India Lost Jets Due to Tactical Errors
Tej Pratap Yadav News : तेज प्रताप
All-Party Indian Delegation Reaches Spain to Promote
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(312 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(301 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(298 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )