» देश
लोहाघाट में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति की कगार पर
Go Back | Yugvarta , Apr 12, 2024 07:16 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun :  लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है और उत्तराखंड में भाजपा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहाघाट में चुनाव प्रचार किया। लोहाघाट के रामलीला मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

लोहाघाट में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
लोहाघाट के रामलीला मैदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था 100 पैसा दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था 100 पैसा दिल्ली से चलता था तो 86 पैसा रास्ते में गायब हो जाता था। लेकिन भाजपा शासन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली से 100 पैसा चलता है तो 100 का 100 पैसा जनता के खाते में पहुंचता है

से चलता था तो 86 पैसा रास्ते में गायब हो जाता था। लेकिन भाजपा शासन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली से 100 पैसा चलता है तो 100 का 100 पैसा जनता के खाते में पहुंचता है।

कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति की कगार पर
रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति की कगार पर आ चुकी है। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दे नहीं है इसलिए भाजपा पर गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है और प्रधानमंत्री ने फौजी भाइयों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवी महाशक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कांग्रेस वो पार्टी है जो सर्जिकल व एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगती है उन्हें सेना पर तक विश्वास नहीं है। कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगाती है कि भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है लेकिन भाजपा हिंदू मुस्लिम की नहीं इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है। भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती तो अरब के पांच देश प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित नहीं करते।

महिलाओं को दिया आरक्षण
प्रधानमंत्री ने 33% आरक्षण महिलाओं को दिया है। प्रधानमंत्री के द्वारा देश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ देश के करोड़ों गरीबों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों को देश का अंतिम क्षेत्र मानती थी लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन क्षेत्रों को अंतिम नहीं प्रथम क्षेत्र माना है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सीएम धामी ने बरेली की जनता से
मोदी की गारंटी है देश की पहली
Uttarakhand Board Result 2024 : कल
भंसाली की हीरामंडी साल के मोस्ट अवेटेड
अमित शाह के फेक वीडियो केस में
ये चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(483 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(469 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(464 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(450 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(420 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(385 Views )