» देश
Lok Sabha Elections / 5 राज्यों में 8 डीएम और 12 एसपी का हुआ तबादला- एक्शन में आया चुनाव आयोग
Go Back | Yugvarta , Apr 02, 2024 08:45 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ चुका है। आयोग ने मंगलवार को बड़ा आदेश जारी करते हुए 5 राज्यों में 8 जिलाधिकारियों और 12 पुलिस अधिक्षकों (SP) का तबादला कर दिया है। ये तबादले बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और आंध्र प्रदेश में किए गए हैं। पहले खबर आई थी कि आयोग ने आंध्र प्रदेश में 3 कलेक्टर और 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। हालांकि, शाम होते-होते ये आंकड़ा बढ़ने लगा और आयोग ने 5 राज्यों में कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
ओडिशा सरकार के 8 अधिकारियों का तबादला
चुनाव आयोग ने मंगलवार को ओडिशा सरकार के दो जिलाधिकारियों, पांच पुलिस अधीक्षकों और एक पुलिस महानिरीक्षक समेत आठ अधिकारियों का तबादला करने का आदेश जारी किया है। आयोग ने कटक और जगत सिंहपुर के डीएम, अंगुल, बेहरामपुर, खुर्दा और राउरकेला के एसपी और कटक के डीएसपी व आईजी सेंट्रल का तबादला किया है। अपने आदेश में कहा कि इन अधिकारियों का तबादला गैर-चुनाव संबंधी पदों के लिए किया जाएगा।
बिहार व अन्य राज्यों में भी तबादले
चुनाव आयोग ने बिहार के भोजपुर और नवादा जिले के डीएम व एसपी, झारखंड के देवघर जिले के एसपी का तबादला किया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कृष्णा, अनंतपुरामु और तिरुपति जिले के डीएम को बदला गया है। इसके अलावा प्रकाशम, पालनाडु, चित्तुर, अनंतपुरामु और नेल्लोर के एसपी का तबादला किया है। इसके अलावा गुंटूर के आईजीपी का भी तबादला किया गया है।
कोई चुनावी ड्यूटी नहीं मिलेगी
अधिकारियों के ट्रांसफर का ये फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की नियमित समीक्षा बैठक में किया गया है। आयोग के निर्देश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को उन्हें अपना काम जूनियर अधिकारियों को सौंपने के लिए कहा गया है। इन अधिकारियों को आम चुनाव 2024 के पूरा होने तक कोई चुनावी ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी। संबंधित राज्य सरकारों को आयोग को आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नामों का एक पैनल भेजने का निर्देश भी दिया गया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Rajnath Singh slams Kejriwal: Arvind Kejriwal has
Should a Leader Praised by Adversaries Be
नारी शक्ति संवाद के बाद पीएम मोदी
सऊदी में भारतीय उच्चायुक्त ने अधिकारियों से
देश में पहली बार चुनाव परिणाम को
महाकुंभ से पहले प्रयागराज जंक्शन को मिली
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(533 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(516 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(513 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(501 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(469 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(432 Views )