» रिलेशनशिप
पति पत्नी के बीच अनबन तो ये वास्तु टिप्स घोल देंगे रिश्तों में मिठास
Go Back | Yugvarta , Aug 09, 2023 09:19 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण के अलावा घर में रखी वस्तुओं की सही दिशा और जगह के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर वस्तु से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अगर सकारात्मक ऊर्जा होती है तो सुख-समृद्धि लाती है। वहीं अगर नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है तो जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। नकारात्मक ऊर्जा होने से घर में रहने वालों लोगों को भी नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। घर में बेडरूम में रखी चीजों का भी दांपत्य जीवन पर काफी असर पड़ता है। अगर बेडरूम का वास्तु खराब हो वैवाहिक जीवन पर प्रतिकूल पड़ता है और पति पत्नी में अनबन रहती है।

बेडरूम का वास्तु और वैवाहिक जीवन में परेशानियां
वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक, बेडरूम में रखी कुछ चीजें दांपत्‍य जीवन को खराब करने का काम करती हैं। बेडरूम घर का सबसे जरूरी हिस्‍सा होता है। पति-पत्नी अपना ज्यादातर वक्त यहीं गुजारते हैं। ऐसे में बेडरूम के वास्तु पर ध्यान देना जरूरी है। बेडरूम का वास्तु ठीक न होने पर दांपत्य जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स
वास्‍तु शास्त्र के अनुसार के मुताबिक आपके बेडरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए। इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है जिसका प्रभाव पति-पत्नी के रिश्तों पर पड़ता है।



—वास्‍तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में सुंदर फूलों वाले गमले रखने चाहिए। फूलों को प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बेडरूम में सुंदर फूलों के गमले रखने से दांपत्‍य जीवन में प्‍यार बरसता है। इसके अलावा किसी सुंदर से बाउल में आप क्रिस्‍टल और थोड़ा सा चावल डालकर रखने पर भी पति-पत्‍नी के बीच प्यार बढ़ता है।

—अगर पति—पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है तो बेडरूम में लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे दोनों के बीच प्यार बढेगा और रिश्ता मजबूत होगा। इसके अलावा बेडरूम में एक कांच का पॉट रखें और उसमें छोटे-छोटे पत्‍थर डालें। माना जाता है कि इससे कमरे में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है और पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है।

—वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक बेडरूम में पानी वाली तस्‍वीरें नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे पति-पत्नी के बीच स्थिरता नहीं आती है। इसकी जगह जोड़े में पक्षी की फोटो लगाएं, इससे पति-पत्‍नी के बीच कभी भी प्‍यार कम नहीं होता।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तर प्रदेश : मनरेगा के जरिए रोपे
पौधरोपण महाभियान-2025, जियो टैगिंग से होगी रोपित
योगी सरकार के ‘संभव अभियान 4.0’ से
गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों
अन्नपूर्णा भवन : राजकोषीय बचत से भी
उत्तर प्रदेश ने एसडीजी इंडेक्स में लगाई
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(981 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )