» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
अमृत काल का यह पहला सप्तऋषि बजट विकसित भारत की सोच पर आधारित है: सीएम योगी
Go Back | Yugvarta , Feb 02, 2023 08:39 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को लखनऊ में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बजट पर बात करते हुए इसे समावेशी बजट करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अमृत काल का यह पहला बजट विकसित भारत की सोच पर आधारित है।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, "अमृत काल का यह पहला बजट विकसित भारत की सोच पर आधारित है। यह एक समावेशी बजट है जिसमें समाज के सभी वर्ग शामिल हैं। इस बजट में हर वर्ग के लोगों को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता करते हुए


प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार का अमृत काल का पहला आम बजट प्रस्तुत

भारत के अमृत काल का यह पहला बजट सप्तऋषि के समान देश का मार्गदर्शन करेगा, तथा आकांक्षी भारत के लक्ष्यों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा

यह बजट देश के लिए अगले 25 से 50 साल हेतु विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला ब्लू प्रिंट

देश के 75वें आम बजट में ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने पर जोर

मौका दिया गया है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, "कोरोना कालखंड में पिछले 3 वर्ष से लगातार 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ अगले एक वर्ष के लिए और बढ़ाने का कार्य हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, इस बजट से उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, नौजवानों और गरीबों का है।"

उन्होंने कहा कि, "प्रधानमंत्री आवास योजना की बजट में काफी वृद्धि हुई है। पिछले 6 वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश को 45 लाख से अधिक इस योजना के तहत आवास उपलब्ध हुए हैं। अभी हाल ही में प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंदर 10 लाख नए आवास उपलब्ध हुए हैं।"

सीएम योगी ने आगे कहा कि, "सप्त ऋषियों के आधार पर बजट तक हो गया है। सीएम ने कहा कि, रेल बजट, 5G के लिए नई सेवाएं, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड बनेंगे। भारत का सबसे बड़ा रेल ढांचा उत्तर प्रदेश में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, युवा शक्ति के लिए भी कौशल विकास में बजट दिया गया हैं। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में सबसे ज्यादा युवा हैं।"
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पीएम-सीएम की जय जयकार से गूंजी बरेली
दूसरे चरण में प्रदेश की 8 लोक
सीएम धामी ने आज किया चारधाम
आम आदमी को लगा बिजली का झटका,
लोकसभा चुनाव के दूसरे-चरण का मतदान जारी,
ELECTION 2024 : छिटपुट घटनाओं को छोड़
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(472 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(453 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(439 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(410 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(373 Views )