» उत्तर प्रदेश » आगरा
ने आगरा में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में हुए शामिल आगरा में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स के उद्योगों को बढ़ावा
Go Back | Yugvarta , Nov 29, 2022 10:42 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image आगरा :  आगरा, 28 नवंबर। आगरा 2017 के पहले सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था। प्रदूषण इस तरह था कि सुप्रीम कोर्ट को सभी उद्योग बंद करने पड़े थे। कोई नया निर्माण नहीं होने दिया गया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और अराजकता को बढ़ावा देने के लिए उस समय सुप्रीम कोर्ट को तत्कालीन सरकार पर तमाम प्रकार की कानूनी पाबंदी लगानी पड़ी। आज मुझे प्रसन्नता है कि पिछले 5 वर्षों में आपने उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर को देखा है। आगरा आज स्मार्ट सिटी के रूप में नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। अगले एक वर्ष में हम आगरावासियों

488 करोड़ की 88 परियोजाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम ने आवास की चाबी एवं चेक प्रदान किए

-एक वर्ष में आगरावासियों को मेट्रो की सुविधा देने जा रही है सरकारः योगी

मुगल म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर समर्पित कियाः सीएम

को मेट्रो की सुविधा देने जा रहे हैं। मेट्रो की यह सुविधा आगरा को एक नई पहचान के रूप में आगे बढ़ाएगी। जब सुप्रीम कोर्ट ने आगरा के पॉल्यूशन की समस्या को ध्यान में रखते हुए आगरा को टीटीजेड के दायरे में लाने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया तो हमने तय किया कि अब आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े जितने भी उद्योग लगेंगे उनमें हम आगरा और इसके आसपास के क्षेत्र को प्राथमिकता देंगे। हजारों नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। डबल इंजन की सरकार न सिर्फ विकास के लिए बल्कि आमजन की सुविधा के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें आगरा के फतेहाबाद रोड तारघर में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन प्रगति पथ पर पर्यटन नगरी में कहीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 488 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम योगी ने आवास की चाबी एवं चेक प्रदान किए। इससे पहले मुख्यमंत्री के समक्ष पर्यटन नगरी के उद्योग और विकास समेत मिशन शक्ति से जुड़ी लघु फिल्मों का भी मंचन किया गया।

देश और प्रदेश में पैदा हुआ विश्वास का माहौल
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज आगरा अपनी पौराणिक पहचान को फिर से स्थापित कर रहा है। 2014 के पहले देश में क्या स्थिति थी। राजनीति अविश्वास का प्रतीक थी। देश में अराजकता थी और लोगों के मन में देश की राजनीति के प्रति अविश्वास का यह भाव अराजकता को जन्म दे रहा था। आज मुझे प्रसन्नता हो रही है कि देश के अंदर विश्वास का माहौल पैदा हुआ है। भारत एक बार फिर से जिस रूप में दुनिया में आगे बढ़ रहा है आजादी का अमृत महोत्सव उसका उदाहरण है। जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब वैश्विक मंच पर भारत का धमाकेदार उदय हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव पर इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है कि जिस ब्रिटेन ने 200 वर्षों तक भारत पर शासन किया था, आज उस ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। दुनिया के 20 बड़े देश जिनका दुनिया के 80 प्रतिशत संसाधनों पर अधिकार है, उन देशों का अगले एक वर्ष तक प्रधानमंत्री मोदी के रूप में भारत नेतृत्व करेगा। हर भारतवासी को भारत की इस उपलब्धि पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।

आगरा को मुगल नहीं शिवाजी की आवश्यक्ता
सीएम ने आगरा में 2017 से पहले के माहौल की चर्चा करते हुए कहा कि आगरा में कोई कार्य होता था तो कार्य के पीछे की मंशा क्या होती थी। म्यूजियम के नाम पर तमाशा बनाया गया था। आज भी मानसिकता बदली नहीं। यहां मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था। हमने कहा आगरा को मुगल की नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज की आवश्यक्ता है और आगरा के इस म्यूजियम को हमने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर समर्पित किया है। आज आगरा प्रधानमंत्री आवास योजना में नंबर वन है। स्ट्रीट वेंडर के लिए कोई सुविधा नहीं थी, अब पीएम स्वनिधि योजना के तहत उन्हें सुविधा मिल रही है। कोई सोचता था पहले कि गरीब को विद्युत के कनेक्शन मिलेंगे, कोई सोचता था कि गरीब को फ्री रसोई गैस के सिलेंडर मिलेंगे, कोई सोचता था कि गरीब को फ्री में शौंचालय मिलेगा, कोई सोचता था कि विपत्ति में कोई सरकार आपके साथ खड़ी होगी। आज आगरा में एयर कनेक्टिविटी शुरू हो चुकी है। इसको और अच्छा बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। यमुना को निर्मल और अविरल बनाने की कार्यवाही चल रही है। हर घर नल की योजना साकार हो रही है। ये सब संभव हो पाया है, क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर योजनाओं को डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ाया और स्थानीय निकाय की संस्थाएं जब योगदान देती हैं और प्रबुद्ध वर्ग का सानिध्य प्राप्त होता है तो आगरा एक स्वच्छ शहर के रूप में, स्मार्ट सिटी के रूप में और सुरक्षित सिटी के रूप में नजर आता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(927 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )