» उत्तर प्रदेश » आगरा
SSP Agra प्रभाकर चौधरी को मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा
Go Back | Yugvarta , Aug 15, 2022 05:29 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Agra :  आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एसएसपी आगरा के कार्य की सराहना की है। इस वर्ष यह सम्मान पाने वाले वह इकलौते आइपीएस अधिकारी हैं।

पुलिसिंग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले प्रदेश के 5 या 6 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी समेत 5 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा सोमवार को की

एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।एसएसपी आगरा के कार्यों की सराहना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विवर हैंडल पर साझा की। इससे पूर्व आगरा में एएसपी पद पर रह चुके हैं।

है। आइपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी आगरा से पहले मेरठ में एसएसपी के रूप में कार्यरत थे। वहां उन्होंने सोतीगंज वाहन चोर बाजार को बंद करा दिया था। चोरी के वाहनों का कटान करने वाले माफिया के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्यवाही की थी। इस मामले में माफिया की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्ती करण की कार्यवाही करने के साथ ही तमाम माफिया पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई थी। वहां अब होटल, रेस्टोरेंट व अन्य शोरूम खुल गए हैं। उनके इस कार्य की खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभाओं के मंच से सराहना कर चुके थे। उनके इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए ही उन्हें इस वर्ष यह सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक का सम्मान आप सभी की कर्मठता उत्कृष्ट सेवा भावना वह अटूट कर्तव्यपरायणता को रेखांकित करता है। आप सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा, समर्पण और अनुशासन की गौरवशाली परंपरा के श्रेष्ठ प्रतिनिधि हैं। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिए जाने के लिए उन्हें बाद में लखनऊ बुलाया जाएगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(927 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )