» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के सबका मनोरंजन करते रहे राजू: सीएम योगी
Go Back | Yugvarta , Sep 21, 2022 04:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  21 सितंबर, लखनऊ। विश्व प्रसिद्ध हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि राजू श्रीवास्तव आज हमारे बीच में नहीं हैं, वह जीवन पर्यंत अपनी अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के सबका मनोरंजन करते रहे।

सीएम ने कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हास्यकला की विधा को अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के माध्यम से उत्तर प्रदेश की परम्परागत कला की विधाओं के उत्थान में उनका सराहनीय योगदान

उत्तर प्रदेश की परम्परागत कला की विधाओं के उत्थान में उनका सराहनीय योगदान रहा

रहा। अपनी अभिनव कला दक्षता के द्वारा जीवनपर्यंत समाज के हर तबके का मनोरंजन करने वाले राजू श्रीवास्तव का निधन उनके अनगिनत प्रशंसकों को दु:खी करने वाला है। मैं प्रदेशवासियों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें यही प्रार्थना है।

बता दें कि दिल्‍ली के एम्‍स में 42 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बुधवार 21 सितंबर की सुबह 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। उनको 10 अगस्त को कार्डिएक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती किया गया था। वह तभी से कोमा में थे और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, बीच में कई बार उनके शरीर में हरकत जरूर हुई, लेकिन वह होश में नहीं आ सके।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
DC vs SRH / दिल्ली कैपिटल्स ने
एक-दूसरे से अलग हुए धनुष-ऐश्वर्या, चेन्नई की
UP Board Result 2024 Declared: इंटर हो
दिल्ली में मेयर का चुनाव AAP के
Lok Sabha Elections: बेंगलुरु में PM मोदी
प्रधानमंत्री ने दिया हैं विकास, सुरक्षा और
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(446 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )