» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
Pitru Paksha 2022: श्राद्धपक्ष में ये 7 चमत्कारी चीजें दान करने से जाग उठेगी सोई तकदीर...
Go Back | Yugvarta , Sep 17, 2022 09:42 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष चल रहा है। पितृपक्ष में ग्रहों की शांति के लिए दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं, ताकि पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहे। श्राद्धपक्ष में पितरों का तर्पण करने से बहुत पुण्य मिलता है। ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष में कुछ वस्तुओं का दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है। आइए आज आपको बताते हैं कि पितृपक्ष के वो सात दान कौन से हैं, जो इंसान का भाग्य चमका सकते हैं।



चांदी का दान
पितृ पक्ष के दौरान चांदी की किसी वस्तु का दान करना अच्छा होता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की

श्राद्धपक्ष में पितरों का तर्पण करने से बहुत पुण्य मिलता है। ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष में कुछ वस्तुओं का दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है।

आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही उनका आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहता है। चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। इसी वजह से पितृ पक्ष में दूध और चावल के साथ-साथ चांदी का भी दान किया जाता है।

काले तिल का दान
श्राद्ध के दौरान काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि पितृपक्ष में अगर किसी और चीज का दान करना संभव ना हो तो काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि काला तिल संकट और विपदाओं से रक्षा करता है।
गुड़ का दान
पितृ पक्ष के दौरान गुड़ का दान भी किया जाता है। गुड़ का दान करने से पितरों को विशेष संतुष्टि प्राप्त होती है। ऐसी मान्यता है कि गुड़ का दान करने से घर का क्लेश भी दूर हो जाता है औैर पितृ भी शांत रहते हैं।

अन्न का दान
पितृपक्ष में अन्न का दान महादान माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इससे पितरों को तृप्ति मिलती है। पितृ पक्ष में अगर आप अन्नदान करना चाहते हैं तो हमेशा गेहूं और चावल का दान करें। अगर ये दान किसी संकल्प के साथ किया जाता है तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

नमक का दान
कहते है कि जिसका नमक खाओ, उसके प्रति सदैव ऋणी रहो। इसलिए कहा भी जाता है कि नमक का कर्ज कभी नहीं भूलना चाहिए। नमक का दान किए बिना कभी भी दान सम्पूर्ण नहीं होता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांवड़ मेले की हर चुनौती से लड़ने
Ajay Devgan Proposes World-Class Film Studio in
Space Capsule Carrying Ashes of Over 160
Stop Peeling Soaked Almonds - Here’s What
Karnataka Man Takes 'Possessed' Mother to Exorcist;
Accused in Gopal Khemka Murder Case Killed
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(981 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )