» उत्तर प्रदेश » मेरठ
CM in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई नई कूड़ा गाड़ियों और मोबाइल काम्पेक्टर को हरी झंडी
Go Back | Yugvarta , Aug 26, 2022 11:38 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Meerut :  डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था सुधरने के साथ मेरठ शहर को खत्ता मुक्त करने का अभियान अब गति पकड़ेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइंस में नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों, एक मोबाइल काम्पेक्टर और एक रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बीस म‍िनट देरी से पहुंचे सीएम

करीब 20 मिनट देरी से सुबह 10.50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों ने किया। 10.53 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब

मेरठ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइंस में नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों एक मोबाइल काम्पेक्टर और एक रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीस म‍िनट देरी से पहुंचे सीएम।

पांच मिनट बाद वह दूसरे कार्यक्रम के लिए सर्किट हाउस गए। इस दौरान उनके साथ क औधोगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री दिनेश खटिक, राज्यमंत्री बृजेश सिंह और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर मंच पर मौजूद रहे। महापौर सुनीता वर्मा भी मंच पर मौजूद रहीं।

शहर होगा खत्‍तामुक्‍त

नगर निगम प्रशासन ने कुल 76 नई कूड़ा गाड़ी खरीदी हैं। निगम में 180 पुरानी कूड़ा गाड़ी हैं। इस तरह अब कुल 256 कूड़ा गाड़ी हो गईं हैं। पांच नए बड़े रिफ्यूज मोबाइल काम्पेक्टर खरीदे गए हैं। निगम का दावा है कि अब शहर को खत्तामुक्त किया जाएगा। इसकी शुरुआत सूरजकुंड वाहन डिपो क्षेत्र के 37 वार्डो से होने जा रही है। यहां पर कूड़ा उठान की नई व्यवस्था अब रिफ्यूज काम्पेक्टर आधारित होगी। प्रति वार्ड कूड़ा गाड़ियों की संख्या तीन की जाएगी। खरीदे गए पांच रिफ्यूज काम्पेक्टर रोजाना निर्धारित अलग अलग स्थानों पर खड़ा किया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियां घरों से कूड़ा कलेक्शन करने के बाद इन निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगी। खत्ते में कूड़ा गिराने के बजाए सीधे रिफ्यूज काम्पेक्टर में कूड़ा पलटेगी। जिसे प्रेशर से दबाकर एक रिफ्यूज काम्पेक्टर प्रति चक्कर लगभग 14 टन कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएगा। पांच रिफ्यूज काम्पेक्टर से एक चक्कर मे 70 टन कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पहुंचेगा। सूरजकुंड वाहन डिपो में कुल 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। अर्थात पांच चक्कर मे सूरजकुंड वाहन डिपो का सारा कूड़ा उठ सकता है। रिफ्यूज काम्पेक्टर से बंद कूड़ा परिवहन होगा। नगर आयुक्त डॉ अमित पाल शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड वाहन डिपो के 37 वार्ड में सफलता मिलने पर दिल्ली रोड वाहन डिपो और कंकर खेड़ा वाहन डिपो में भी कूड़ा उठान की यही व्यवस्था बनाई जाएगी। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों का रूट चार्ट बनाया जा रहा है। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक सफाई सुनिश्चित करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
A Music Video Surfaces Amid Probe Into
महाकुंभ की तरह कांवड़ यात्रा की एंटी
श्रावस्ती में जीवनदायनी बनेगी विलुप्त बूढ़ी राप्ती
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार
Gorakhpur : सावन के पहले दिन सीएम
उत्तराखंड: ग्रीन परिवहन को साकार करने
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1004 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(494 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )