» हेल्थ
Langya Virus Symptoms: कोरोना के बीच चीन में दी नए वायरस 'लांग्या' ने दस्तक, जानें कैसे होते हैं इसके लक्षण
Go Back | Yugvarta , Aug 10, 2022 12:46 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Desk :  Langya Virus: दुनियाभर के देश दो साल के बाद भी कोविड-19 और अब मंकीपॉक्स के प्रकोप से जूझ ही रहे थे कि एक नए वायरस ने दस्तक देकर सभी की चिंताओं को बढ़ा दिया है। चीन में जानवरों से इंसानों में होने वाले एक नए वायरस का पता चला है, जिसने अभी तक 35 लोगों को अपना शिकार बना लिया है। हेनिपावायरस से चीन के शैनडॉन्ग और हेनान प्रांत में अभी तक 35 लोग संक्रमित हो चुक हैं।

हेनिपावायरस को लांग्या नाम से भी जाना जाता है और यह जानवरों से इंसानों में फैलता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया

Langya Virus Symptoms चीन में नए वायरस ने दस्तक दी है। चीन भी बाकी देशों की तरह कोरोना महामारी से जूझ ही रहा था कि अब लांग्या उनकी मुश्किलें बढ़ाने पहुंच गया है। लांग्या को हेनिपावायरस भी कहा जाता है और एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह पशुओं से आया है।

है कि अधिकारियों ने वायरस का पता लगाने और इसके प्रसार को ट्रैक करने के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्ट का उपयोग करना शुरू कर दिया है।

वायरस के बारे में अभी तक क्या पता है?
डेली मेल की रिपोर्ट का दावा है कि इंसानों में लांग्या पहली बार चीन के शैनडॉन्ग प्रांत में जनवरी 2019 में पाया गया था। इसके कुछ दिन बाद देश के दूसरे हिस्सों में 14 नए मामलों का पता चला था। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के पहले साल यानी जनवरी से जुलाई 2020 के बीच कोई मामला सामने नहीं आया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, वायरस छछूंदरों के तरह के छोटे जानवरों से आया है, जिनका शरीर लंबा, छोटा, पतले अंग और पंजे वाला होता है। चीनी शोधकर्ताओं ने करीब 262 छछूंदरों में 71 मामले पाए, इसके अलावा कुछ कुत्तों और बकरियों में भी यह वायरस देखा गया।

लांग्या वायरस के लक्षण क्या हैं?
संक्रमित मरीज़ों में सबसे आम लक्षण बुखार देखा गया। वहीं दूसरे लक्षणों में कमज़ोरी 54 फीसदी मरीज़ों में दिखी, खांसी 50 फीसदी, भूख न लगना 50 फीसदी, मांसपेशियों में दर्द 46 फीसदी और 38 फीसदी मरीज़ों ने मतली का अनुभव किया।

कितना ख़तरनाक है लांग्या वायरस?
अभी तक लांग्या वायरस के मामले जानलेवा या गंभीर साबित नहीं हुए हैं।

क्या लांग्या वायरस के लिए वैक्सीन उपलब्ध है?
इस वक्त लांग्या वायरस से बचाव के लिए किसी तरह की वैक्सीन या इलाज उपलब्ध नहीं है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(926 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )