» पर्यटन
Monsoon Road-trip: बरसात में ज़रूर उठाएं इन 8 जगहों की रोड ट्रिप का लुफ्त, दिल्ली से हैं सिर्फ कुछ घंटे दूर
Go Back | Yugvarta , Jul 28, 2022 12:52 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image New Delhi :  Monsoon Road-trip: बरसात का सुहाना मौसम आपको घर से निकलने का मौका देता है। इस सुहाने मौसम में ड्राइव पर निकलने की बात ही कुछ और होती है। और अगर आप रोड ट्रिप पर निकलना चाह रहे हैं तो दिल्ली से बेहतर शहर और कोई नहीं। दिल्ली के आसपास पहाड़, रेगिस्तान से लेकर खूबसूरत जंगल और बहुत कुछ मिल जाता है। तो आइए जानें 8 ऐसी जगहों के बारे में जहां के लिए आप दिल्ली से रोडट्रिप प्लान कर सकते हैं।

1. नीमराणा, राजस्थान
राजस्थान के अलवर जिले में नीमराना एक ऐतिहासिक शहर है, जो राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 3 घंटे की

Monsoon Round-trip सफर चाहे ट्रेन से हो प्लेन या फिर गाड़ी से एक्साइमेंट लेवल हमेशा चरम पर होता है। हालांकि बारिश में लॉन्ग ड्राइव की बात सबसे अलग है। तो अगर आप भी रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जानें दिल्ली के पास की 8 जगहों के बारे में।

दूरी पर है। नीमराणा अपने 15वीं शताब्दी के किले के लिए मशहूर है, जिसे अब एक हैरिटेज होटल में बदल दिया गया है। दिल्ली से रोडट्रिप के लिए यह जगह बेस्ट है।

दिल्ली से दूरी: 127 km

2. आगरा, उत्तर प्रदेश
दिल्ली से आगरा तक की ड्राइव को बेस्ट माना जाता है। यमुना एक्सप्रेसवे पर 165 किलोमीटर लंबा डाइव रोड ट्रिप के शौकीन लोगों के लिए एकदम सही है।

जब आप आगरा पहुंच जाएं, तो आपको ताज महल के दीदार ज़रूर करने चाहिए, यह दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। इसके अलावा भी आगरा में आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा जैसी कई ऐतिहासिक जगहें। यहां का पेठा खाना न भूलें।

दिल्ली से दूरी: 231 km

जाने का बेस्ट समय: नवंबर से मार्च

3. कॉर्बेट, उत्तराखंड
प्रकृति और वाइल्डलाइफ के प्रमियों को भारत के सबसे पुराने नैशनल पार्क - जिम कॉर्बेट ज़रूर जाना चाहिए। दिल्ली से जिम कॉर्बेट तक की ड्राइव बेहद मज़ेदार है। आप यहां नेचर कैम्पिंग, ट्रेकिंग, एंगलिंग, फिशिंग, जीप सफारी जैसे कई एडवेंचर का मज़ा उठा सकते हैं।

दिल्ली से दूरी: 238 km

जाने का बेस्ट समय: नवंबर से फरवरी

4. मोरनी, हरियाणा
पंचकुला, हरियाणा के बाहरी इलाके में एक आरामदायक हिल स्टेशन है - मोरनी। यहां की पहाड़ियां 1,220 मीटर से अधिक ऊंची हैं और यहां आसपास के घने जंगल के अद्भुत नज़ारों का मज़ा उठाया जा सकता है। मोरनी पहुंचने के लिए दिल्ली से ड्राइव काफी आरामदायक है क्योंकि आप प्रकृति का पूरा लुफ्त उठा पाएंगे।

दिल्ली से दूरी: 258 km

जाने का बेस्ट समय: नवंबर से मार्च

5. ऋषिकेश, उत्तराखंड
हिमालय की फुटहिल में पवित्र गंगा नदी के किनारे स्थित, ऋषिकेश शहरवासियों की थकान मिटाने के लिए बेहतरीन और शांत जगह है। यहां आप आत्मीय ध्यान लगाने के साथ-साथ एडवेंचर खेलों में शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली से दूरी: 241 km

जाने का बेस्ट समय: मार्च से मई और सितंबर से नवंबर

6. चैल, हिमाचल प्रदेश
शिमला के पास का यह शांतिपूर्ण हिल स्टेशन हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के खूबसूरत नज़ारों और घने देवदार के पेड़ों से ढका हुआ है। चैल एक समय में औपनिवेशिक शहर हुआ करता था। यह कम भीड़-भाड़ वाला पर्यटन स्थल आपको हर बार अपनी ओर खींच लाएगा।

दिल्ली से दूरी: 337 km

जाने का बेस्ट समय: अप्रैल से जून

7. ग्वालियर, मध्य प्रदेश
पुराने किले, धार्मिक मंदिर और अन्य शाही संरचनाएं ग्वालियर शहर को एक सर्वोत्कृष्ट पर्यटन स्थल बनाती हैं। इस शहर के हर नुक्कड़ और कोने में कुछ न कुछ देखने लायक है। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे की शानदार सड़कों पर दिल्ली से ड्राइव आपको हमेशा याद रहेगी।

दिल्ली से दूरी: 351 km

जाने का बेस्ट समय: अक्टूबर से मार्च और जुलाई से सितंबर

8. अमृतसर, पंजाब
अमृतसर शानदार स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है, जो सिखों के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। गर्म पंजाबी आतिथ्य और स्वादिष्ट भोजन इसे दिल्ली के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है। यहां जाएं, तो वाघा बॉर्डर पर प्रसिद्ध रिट्रीट समारोह को देखना न भूलें।

दिल्ली से दूरी: 450 km

जाने का बेस्ट समय: सितंबर से दिसंबर और फरवरी से मार्च
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
संवेदनशील डॉक्टर न सिर्फ दवा, बल्कि व्यवहार
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(925 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )