» देश
International Yoga Day 2022: आकर्षक और स्ट्रॉन्ग शरीर के लिए महिलाओं को करने चाहिए ये 5 योगासन
Go Back | Yugvarta , Jun 21, 2022 12:19 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  International Yoga Day 2022: शरीर की ताकत को नैचुरल तरीके से बढ़ाने के लिए योग का अभ्यास काफी फायदेमंद होता है। अगर आप टोन्ड बॉडी के साथ मसल्स बनाना चाहते हैं, तो योग इसमें आपकी मदद कर सकता है। यह आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत रखता है। खासतौर पर ऐसे कई आसन हैं जिनकी मदद से महिलाएं अपने शरीर को पतला दुबला और टोन्ड रख सकती हैं।

आप शुरुआत सूर्यनमस्कार के साथ कर सकती हैं। इससे आपका शरीर व्यायाम के लिए तैयार हो जाएगा। दुबले, फिट और हल्दी शरीर के लिए इन 5 आसनों का अभ्यास करें।

सन्तुलनासन

इस आसन को प्लैंक पोज़ भी

International Yoga Day 2022 हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसका शरीर फिट और हेल्दी होने के साथ लीन और आकर्षक भी हो। ऐसे में आपके लिए पेश हैं योग के 5 ऐसे आसन जो आपको दुबला और फिट रहने में मदद करेंगे।

कहा जाता है। इसको करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटें। अब अपने हाथों को कंधों के नीचे रखें और ऊपरी शरीर, कुल्हे और घुटनों को ऊपर की ओर उठाएं। अपने पैरों की उंगलियों को इस्तेमाल कर ग्रिप बनाएं और घुटनों को सीधा रखें। सुनिश्चित करें कि आपके घुटने, कुल्हे और रीढ़ सीधी हो। आपके पंजे ठीक कंधों के नीचे होने चाहिए और सीधे रहने चाहिए। इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।

वशिष्ठासन

इस आसन को अंग्रेज़ी में साइड प्लैंक पोज़ कहते हैं। इसके करने के लिए सबसे पहले दंडासन में आ जाएं। इसके बाद धीरे से अपने शरीर का सारा वज़न अपने दाएं हाथ और पैर पर ले आएं। बाएं हाथ और पैर को हवा में यानी ऊपर की ओर ले आएं। अब अपने बाहिने पैर को दाहिने पैर पर रखें और बाहिने हाथ को अपने कूल्ह पर रखें। आपका दाहिना हाथ आपके कंधे के साथ होना चाहिए। सांस अंदर लेते हुए अपना दाहिना हाथ ऊपर उठाएं। अपनी गर्दन को अपने उठे हुए हाथ की तरफ मोड़ें और सांस अंदर और बहार करते हुए अपनी हाथों की उंगलियों को देखें। इस मुद्रा में कुछ देर रहें। सांस छोड़ते हुए अपने हाथ को नीचे ले आएं। धीरे से दंडासन में आएं और अंदर-बहार जाती हुई सांस के साथ विश्राम करें। ठीक ऐसा है दूसरी हाथ के साथ भी करें।

पादहस्तासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और फिर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें।

अपनी नाक को घुटनों के बीच के लाएं।

हथेलियों को दोनों पैरों के साइड में रखें।

अगर आप पहली बार इस आसन को कर रहे हैं, तो फिर आपको अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ना होगा।

लगातार अभ्यास की मदद से आप घुटनों को सीधा कर आगे की ओर झुक पाएंगे।

इस मुद्रा में कुछ देर रहें।

चतुरंग दंडासन

इस आसन की शुरुआत सन्तुलनासन यानी प्लैंक पोज़ के साथ करें।

सांस बाहर छोड़ते हुए अपने शरीर को हाफ पुश-अप पर ले आएं।

अपनी कोहनियों को अपनी पसलियों के किनारों को छूते हुए रखें और कोहनियों नीचे रखते हुए 90 डिग्री पर रखें।

रीढ़ को सीधा रखें

इस आसन को 15-20 सेकेंड तक होल्ड करें।

नौकासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटें।

अपने ऊपरी और निचले शरीर को उठाएं और वज़न को कुल्हों पर डालें।

ऐसा करते हुए आपका पॉश्चर नाव की तरह दिखना चाहिए।

आपके पैरों की उंगलियां आंखों के सामने होनी चाहिए।

अपने घुटनों और रीढ़ को सीधा रखें।

हाथों को ज़मीन के साथ सीधा रखें।

पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(472 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(453 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(439 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(410 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(373 Views )