» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत तथा आर्थिक सहायता देने का निर्देश
Go Back | Yugvarta , May 24, 2022 03:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को सोमवार को तेज आंधी तथा बारिश के कारण जनहानि के साथ अन्य नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने तथा अन्य सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उनका निर्देश है कि सभी जिलाधिकारी तत्काल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आंकलन करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ वहां पर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहत कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए सभी मण्डलायुक्तों को भी निर्देशित जारी कर

Heavy Rain And Strom in UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आंधी-तूफान तथा तेज बारिश के कारण हुई जनहानि पशुहानि तथा फसल क्षति के संबंध में जिलाधिकारियों को इसका आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

दिया है। मुख्यमंत्री ने आपदा के संबंध में अधिकारियों को जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल आंधी-तूफान तथा तेज बारिश के कारण हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के संबंध में जिलाधिकारियों को इसका आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने आंधी-तूफान, बारिश व आकाशीय बिजली की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीडि़त व्यक्तियों या फिर परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जरा सी भी लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए। सभी घायल व्यक्तियों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस काम में सभी को सहायता प्रदान करने के लिए किसी भी प्रकार की अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता के संबंध में शासन को तत्काल सूचित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। इसके साथ ही साथ घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(442 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(365 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )