» देश
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, उत्तराखंड में 100 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
Go Back | Yugvarta , Feb 04, 2022 11:23 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
पहाड़ों में फिर से शुरू हुई बर्फबारी के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में गुरुवार सुबह से प्रारंभ हुआ हल्की बारिश का दौर रात भर जारी रहा। शुक्रवार की सुबह तक भी हल्की बौछारें पड़ती रहीं, जिससे ठिठुरन भी बनी रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादल छंटे और सूरज निकला तो धूप भी खिल गई। इससे तापमान में इजाफा हुआ और ठंड कुछ कम हुई है। हालांकि ठंडे दिन (कोल्ड डे) वाली स्थिति तब भी बरकरार रही।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में अब इजाफा ही होगा जबकि न्यूनतम फिलहाल कम रहेगा। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि छह और नौ फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन छह को जहां इसका असर पहाडों पर ही दिखेगा वहीं नौ को दिल्ली में भी थोड़ी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। पहाड़ों में लगातार दो दिन से हो रहे बर्फबारी के कारण तीन दर्जन से अधिक सड़क मार्ग बंद हैं। जबकि, 100 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है। मैदानी इलाकों में भी शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार से मौसम कुछ राहत दे सकता है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष भाग में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(471 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(438 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )