» उत्तर प्रदेश » गोंडा
आज गोंडा आएंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, मेडिकल कालेज सहित 10.19 अरब रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
Go Back | Yugvarta , Oct 27, 2021 01:18 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gonda :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। वह मेडिकल कालेज सहित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे 15 मिनट जिले में रहेंगे। डीएम मार्कण्डेय शाही ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री 27 अक्टूबर को दोपहर 12.25 बजे लखनऊ के ला मार्टीनियर कालेज ग्राउंड से गोंडा के लिए रवाना होंगे। वह साइंस फैकल्टी कैंपस लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में दोपहर 12.55 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से एक बजे शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज में कार्यक्रम स्थल पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। वह मेडिकल कालेज सहित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे 15 मिनट जिले में रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जाएंगे। दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच मुख्यमंत्री 10.19 अरब रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही लाभार्थियों से भी भेंट करेंगे। कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री दोपहर 2.10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मिलेगी कई सौगात-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडल मुख्यालय पर 281 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का भी शुभारंभ कर सकते हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को हितलाभ वितरण के साथ ही कई अन्य योजनाओं का भी ऐलान कर सकते हैं।

गांव व शहर के लगाए गए कर्मी: कार्यक्रम स्थल की सफाई व्यवस्था के लेकर नगर पालिका परिषद गोंडा व पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी लगाए गए हैं। संबंधित ब्लाक के एडीओ पंचायत स्वयं सफाई कार्य की निगरानी कर रहे हैं। कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करने के साथ ही अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देख रहे तैयारी- कार्यक्रम को लेकर मंच, स्टाल, एलईडी स्क्रीन टीवी, लाइट आदि व्यवस्था के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम कवरेज के लिए उप निदेशक सूचना डा. राजेंद्र यादव को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

वीआइपी का होगा जमावड़ा: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा अन्य वीआइपी का भी जमावड़ा होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, सांंसद गाेंडा कीर्तिवर्धन सिंह के साथ ही सभी विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अफसरों ने डाला डेरा: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अफसर डेरा डाले हुए हैं। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में डीएम मार्कण्डेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्र से जानकारी ली। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने विभिन्न विभागाें के स्टाल का जायजा लिया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
संवेदनशील डॉक्टर न सिर्फ दवा, बल्कि व्यवहार
कभी गोरखपुर में सपना था एम्स, आज
योगी सरकार का संकल्प: अब कोई भी
आईवीआरआई दीक्षांत समारोह : गर्व के पल,
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(925 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(404 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(391 Views )