» उत्तर प्रदेश » आगरा
डेनमार्क की PM एम फ्रेडरिक्सन ने ताजमहल का किया दीदार, बताया बेहद खूबसूरत स्थान
Go Back | Yugvarta , Oct 10, 2021 07:51 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Agra :  डेनमार्क की प्रधानमंत्री एम फ्रेडरिक्सन और उनके पति बो टेंगबर्ग ने रविवार की सुबह ताजमहल का दीदार किया और इसे बेहद खूबसूरत स्थान बताया। फ्रेडरिक्सन शनिवार की शाम साढ़े आठ बजे आगरा स्थित वायुसेना अड्डे पर पहुंचीं। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डेनमार्क की प्रधानमंत्री वहां से रात्रि विश्राम के लिये होटल चली गयी। रविवार की सुबह फ्रेडरिक्सन और उनके पति तथा एक शिष्टमंडल इको फ्रेंडली वाहन में ताजमहल पहुंचा, जहां उनका स्वागत ब्रज के स्थानीय कलाकारों ने किया। फ्रेडरिक्सन ने अपने पति के साथ ताजमहल के अंदर डेढ़ घंटा बिताया और

डेनमार्क के प्रधानमंत्री एम फ्रेडरिक्सन ने अपने पति के साथ ताजमहल के अंदर डेढ़ घंटा बिताया और परिचारक द्वारा बताए गए इस स्मारक के इतिहास में उन्होंने काफी दिलचस्पी दिखायी।

परिचारक द्वारा बताए गए इस स्मारक के इतिहास में उन्होंने काफी दिलचस्पी दिखायी।

विजिटर्स बुक में डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त किया और लिखा, ‘‘यह स्थान बेहद सुंदर है।’’ ताजमहल का दीदार करने के बाद प्रधानमंत्री आगरा के किले भी गये। आगरा परिक्षेत्र के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, अतिविशिष्ट व्यक्ति के दौरे के कारण ताजमहल और आगरा के किले को दो घंटे के लिये बंद कर दिया गया था। डेनमार्क की प्रधानमंत्री भारत के पहले सरकारी दौरे पर आयी हैं। वह शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(926 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )