» उत्तर प्रदेश » बनारस
CM Yogi Adityanath in Varanasi: वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- देश में लम्बे समय तक संकीर्ण एजेंडे में चली सरकारें
Go Back | Yugvarta , Sep 05, 2021 05:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Varanasi / Banaras :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के रविवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के तहत वाराणसी में प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित किया। इससे पहले उन्होंने वाराणसी के सर्किट हाउस में विकास कार्य के साथ ही कोविड तथा बाढ़ के बाद की स्थिति की समीक्षा की।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। शिक्षक दिवस पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण किया। उनके योगदान को नमन करते हुए शिक्षकों को सम्मानित किया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में 1947 से सरकारें चली आ रही हैं। इतने लम्बे समय बाद भी सरकार का विकास का विजन तय

CM Yogi Adityanath in Varanasiसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में 1947 से सरकारें चली आ रही हैं। इतने लम्बे समय बाद भी सरकार का विकास का विजन तय नहीं हो पाता था अपने एक संकीर्ण एजेंडे के साथ सरकारें आती-जाती थीं।

नहीं हो पाता था, अपने एक संकीर्ण एजेंडे के साथ सरकारें आती-जाती थीं। एक नेतृत्व वो था जिसने आज़ादी के तत्काल बाद सोमनाथ मंदिर के कार्य के शुभारंभ का विरोध किया था और एक नेतृत्व आज है जो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर 5 सदी के इंतजार को दूर कर गौरव की अनुभू​ति कर रहा है।

पूर्व की सरकारें संकीर्ण एजेंडे के साथ आती थीं, इसे काशी ने महसूस किया होगा। काशी एक नया उदाहरण जन्म से अंतिम यात्रा तक बनी है। यही विकास पूरे प्रदेश के विकास का आधार था। काशी में प्रवासी भारतीय दिवस पीएम के निर्देशन में मनाया गया था। प्रवासियों की इच्छा भारत में आने की होती थी लेकिन नहीं आ पाए। यह सौभाग्य पीएम ने दिया। हमने प्रवासी नगर बनाया, टेंट सिटी बनाया था। यह सबसे शानदार प्रवासी सम्मेलन था। पूर्व में राज्य की राजधानियों में होता था। काशी में जो हुआ वह प्रयाग राज कुम्भ में भी हुआ। शासन की योजनाओं से उसकी नीयत का पता चल जाता है। कुम्भ व प्रवासी सम्मेलन ने शासन की नीयत साफ कर दी। उतर प्रदेश ने चार वर्ष में पीएम के विजन को सार्थक किया। इसको बनाने में सभी का योगदान रहा। प्रदेश के बारे में अच्छी धारणा बनाई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी से राधा कृष्ण का सम्बंध है। इसके निर्माण में सभी का योगदान अविस्मरणीय बीएचयू परिवार मानता है। सनातन धर्म का केंद्र काशी प्राचीन काल से रहा है। काशी को जानने व देखने की उत्सुकता सदा से बनी रही है। लोग इसके भौतिक स्वरूप नहीं देख पाते थे। पिछले सात वर्षों से काशी अपने नए कलेवर के रूप में पुरातन कलेवर का स्वरूप बनती जा रही है। भैतिक विकास के रूप में काशी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप बढ़ रही है। हमें भी अवसर मिला यह हमारा सौभाग्य है। पीएम के संकल्प के साथ विकास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। काशी के साथ ही अन्य स्थलों पर भी विकास के कार्य पूरे हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगों के बिना कोई त्योहार नहीं होता था, चार सालों में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। सभी ने अपने क्षेत्र में कार्य किया। उत्तर प्रदर्श के बारे में जो गलत धारणाएं थीं वे चार सालों में सही हुई हैं। प्रति व्यक्ति आय प्रदेश में बढ़ी है। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रयास किया। तीन-चार वर्ष में चौथे नम्बर की रैंकिंग को दूसरे स्थान पर ला खड़ा किया। प्रथम कोरोना काल में हमने अपनी बसों से कोटा से सभी छात्रों को घर पहुंचाया। प्रयागराज से छात्रों को घर पहुंचाया। प्रदेश के 40 लाख लोगों को घर तो पहुंचाया ही, अन्य राज्यों के लोगों को भी उनके घरों तक पहुंचाया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सऊदी में भारतीय उच्चायुक्त ने अधिकारियों से
देश में पहली बार चुनाव परिणाम को
महाकुंभ से पहले प्रयागराज जंक्शन को मिली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं को उत्तराखंड
PF खाताधारक की मौत पर अब आसानी
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(532 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(515 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(512 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(500 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(468 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(431 Views )