» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
मुख्यमंत्री योगी के 3टी मॉडल ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट से आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया:नवनीत सहगल
Go Back | Yugvarta , Jul 15, 2021 10:46 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image LUCKNOW :  अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण न्यूनतम स्तर पर है। आंशिक कोरोना कफ्र्यू के समय से प्रदेश में जीवन और जीविका बचाने के उद्देश्य से औद्योगिक, आर्थिक गतिविधियां, चीने मिले और गेहूॅ खरीद निर्बाध रूप से चलते रहे। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के

प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है
गत एक दिन में कुल 2,53,910 सैम्पल की जांच की गयी
अब तक कुल 6,15,92,700 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 77 नये मामले आये
विगत 24 घंटे में 98 लोग तथा अब तक 16,83,551 लोग कोविड-19 से ठीक हुए
प्रदेश में कोरोना के कुल 1399 एक्टिव मामले
प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत
सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है
प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,59,734 घरों के
17,23,80,909 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया
- नवनीत कुमार सहगल

टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि 97 हजार ग्रामीण पंचायतों में 5 मई, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें 80 हजार निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर टेस्ट के साथ इलाज की भी व्यवस्था की गयी है। सर्विलांस के माध्यम से प्रदेश की 23 करोड़ जनता में से लगभग 17.23 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुच कर उनका हालचाल जाना है।
सहगल ने बताया कि संभावित कोविड की तीसरी लहर के तहत समुचित व्यवस्था की जा रही हैै। 6000 से अधिक पीकू/नीकू बेड तैयार किये जा रहे है। लगभग 550 आॅक्सीजन प्लांट अस्पतालों में स्थापित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि मिशन रोजगार के माध्यम से रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 04 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी है तथा निजी उद्योगों के माध्यम से लगभग 02 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है। उन्होंने बताया कि विगत 04 सालों में 02 लाख 49 हजार करोड़ के ऋण बैंकों के माध्यम से एमएसमएई इकाइयों को उपलब्ध कराया गया है। सर्वे से ज्ञात हुआ है कि जिन एमएसमएई इकाइयों को लोन उपलब्ध कराया गया है उनमें प्रति इकाई कम से कम 03 लोगों को रोजगार मिला है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,53,910 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,15,92,700 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 77 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 98 लोग तथा अब तक 16,83,551 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1399 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,59,734 घरों के 17,23,80,909 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,26,66,360 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 61,71,492 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 3,88,37,852 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि क्लास्टर माॅडल आॅफ वैक्सीनेशन के कारण लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह बढ़ रहा है तथा टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां समाप्त हो रही है। लोग अधिक से अधिक अपना टीकाकरण करा रहे है। उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य ले। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(926 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )