» उत्तर प्रदेश » गोरखपुर
Gorakhpur: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ दो द‍िवसीय दौरे पर आज आ सकते हैं गोरखपुर
Go Back | Yugvarta , Jun 13, 2021 03:47 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gorakhpur :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आ सकते हैं। यदि मौसम खराब हुआ तो गोरखपुर आने का उनका कार्यक्रम निरस्त भी हो सकता है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से संभावना व्यक्त की जा रही है लेकिन उनका आगमन नहीं हो सका। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से मुलाकात कर एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे हैं।

इलाहाबाद से आएंगे गोरखपुर
मुख्यमंत्री रविवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ रविवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। लेकिन, उनका आगमन मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। प्रशासनिक स्तर पर उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

कई कार्यक्रमों में शाम‍िल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री इच्छानुसार कुछ स्थानों का निरीक्षण कर सकते हैं। सोमवार को तारामंडल स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और जिले को कई परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। वह अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं एवं कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि उनके आगमन की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।

आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियों की भी ले सकते हैं जानकारी

गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है और इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ट्रक-बस हादसे
गुजरात के समंदर में कोस्टगार्ड का बड़ा
देश को बाँटने के बाद अब
सीएम योगी ने आंवला, बदायूं और आगरा
हमारा संकल्प है कि पूर्णागिरी मेले से
सांसद पूनम महाजन का कटा टिकट, BJP
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(476 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(466 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(458 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(444 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(416 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(380 Views )