» राज्य » मध्य प्रदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर मप्र में बना नया नियम, बिल्डिंग परमिशन के लिए पेड़ लगाना होगा अनिवार्य
Go Back | Yugvarta , Jun 05, 2021 07:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Bhopal : 
भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य में बिल्डिंग परमिशन के साथ एक पेड़ लगाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। बिल्डिंग के निर्माण के साथ अनिवार्य रूप से पेड़ लगाने की यह व्यवस्था नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत स्तर पर लागू होगी।



इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाने वाले लोगों को भी अनिवार्य रूप से पेड़ लगाना होगा। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में अब बिल्डिंग परमिशन के साथ पेड़ लगाने की शर्त का पालन करना होगा।


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कोई बड़ा काम नहीं है, मकान बना रहे हैं तो पेड़ भी लगाया जा सकता है। मकान में जगह है तो मकान के अगल बगल में लगाओ, अगर वहां जगह नहीं है तो नगर निगम नगर पालिका के पार्क में लगाओ। पंचायत, स्कूल भवन जहां भी जगह हो वहां भी लगाओ।

शिवराज ने कहा कि यह व्यवस्था नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत स्तर पर तो लागू होगी ही, साथ ही हम पंचायतों को भी कहेंगे कि गांव में अगर कोई मकान बने तो एक पेड़ अनिवार्य रूप से लगाया जाए। और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो मकान बने उसमें भी अनिवार्य रूप से पेड़ लगाया जाए।


शिवराज ने कहा कि इस फैसले को जल्द ही कानूनी तौर पर अमली जामा पहनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकान बनने के साथ ही पर्यावरण डिस्टर्ब होता ही है। रेत बजरी सीमेंट आता ही है, उसकी भरपाई कर दो, पेड़ लगा दो।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जीत के आसुओं से निकली विराट जीत!
RCB Win First IPL Title After Edging
उत्तराखंड में लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना
युवा बनें नौकरी देने वाले: गडकरी, धामी
उत्तराखंड : आगामी 14 और 15 जून
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान से
 
 
Most Visited
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(349 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(325 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(321 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(316 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(303 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(283 Views )