राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं
Go Back |
Yugvarta
, Aug 16, 2025 10:16 AM 0 Comments
0 times
0
times
New Delhi :
नई दिल्ली, 16 अगस्त : शनिवार को पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और झांकियों का आयोजन किया जा रहा है। भक्त व्रत रखते हैं, घरों को सजाते हैं और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्मानुसार कर्तव्य मार्ग पर चलकर सभी प्राणियों के हित में कार्य करने का संदेश दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि जन्माष्टमी पर हम सब यह संकल्प लें कि श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग का अनुसरण करेंगे और समाज एवं राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं। आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय श्री कृष्ण!” उन्होंने इस पर्व को आस्था, आनंद और उत्साह का प्रतीक बताया।
स्वतंत्रता दिवस पर भी हुआ श्रीकृष्ण का उल्लेख
15 अगस्त को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण का उल्लेख करते हुए कहा था कि श्रीकृष्ण के शस्त्र के नाम पर सरकार ने मिशन ‘सुदर्शन चक्र’ की शुरुआत की है।