स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹51 लाख, धराली-हर्षिल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए योगदान
Go Back |
Yugvarta
, Aug 11, 2025 10:40 PM 0 Comments
0 times
0
times
Dehradun. :
देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख की धनराशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए किया जा रहा यह योगदान निस्संदेह सराहनीय है और इससे प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।