» राज्य » उत्तर प्रदेश
सपा सांसद इकरा हसन ने ADM पर लगाए अभद्र व्यवहार का आरोप, मामले की जांच शुरू
Go Back | Yugvarta , Jul 16, 2025 07:09 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से सांसद इकरा हसन इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने सहारनपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) पर अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। सांसद का कहना है कि एडीएम ने उनसे कथित तौर पर कहा, कार्यालय से बाहर जाइए। इस घटना के बाद इकरा हसन ने सहारनपुर के मंडलायुक्त से शिकायत की है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।

क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला बीती 1 जुलाई का है। जानकारी के अनुसार, कैराना सांसद इकरा हसन, छुटमलपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ, अपने क्षेत्र की कुछ समस्याओं को लेकर एडीएम से मिलने गई थीं। दोपहर करीब 1 बजे जब उन्होंने एडीएम से संपर्क किया, तो पता चला कि वे लंच के लिए गए हुए हैं। लंच के बाद इकरा हसन दोपहर लगभग 3 बजे एडीएम के कार्यालय पहुंचीं।

इकरा हसन के साथ मौजूद छुटमलपुर की नगर पंचायत अध्यक्ष को एडीएम ने किसी मामले में डांटना शुरू कर दिया। जब इकरा हसन ने बीच में हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो एडीएम संतोष बहादुर ने कथित तौर पर इकरा हसन को अपने कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कह दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका दफ्तर है और वे कुछ भी कहने या करने के लिए स्वतंत्र हैं।

सपा सांसद ने की शिकायत, जांच के आदेश
इस घटना के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने एडीएम संतोष बहादुर की लिखित शिकायत सहारनपुर के मंडलायुक्त अटल राय के साथ-साथ प्रमुख सचिव (नियुक्ति) से भी की है। इसके अलावा, एक शिकायत पत्र लखनऊ भी भेजा गया है। सपा सांसद की ओर से की गई इस शिकायत के बाद, मंडलायुक्त ने पूरे मामले की जांच के आदेश जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल को दे दिए हैं।

ADM ने आरोपों को बताया निराधार
इकरा हसन की तरफ से मामला उठाए जाने के बाद, एडीएम संतोष बहादुर ने भी अपना पक्ष रखा है। एडीएम ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने सांसद के साथ कोई अभद्रता नहीं की है और जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। मामले के सामने आने के बाद, डीएम सहारनपुर मनीष बंसल ने पुष्टि की कि मामले की जांच की जा रही है।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में कराएं
उत्तराखंड : स्वच्छ सर्वेक्षण में लालकुआँ नगर
उत्तराखंड : रेशम फेडरेशन के मॉडल से
जनप्रतिनिधियों व आमजन से निरंतर संवाद बनाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने
औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में भी
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1056 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(502 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(486 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(420 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(408 Views )