» राज्य » उत्तराखंड
हरेला पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया वृक्षारोपण, दी हरियाली बढ़ाने का संदेश
Go Back | Yugvarta , Jul 16, 2025 02:58 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 16 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर अपने शासकीय आवास पर अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ फलदार वृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला का अर्थ हरियाली से जुड़ा है और यह पर्व हरियाली, समृद्धि एवं नई ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परंपरागत मान्यताओं के अनुसार हरेला जितना बड़ा होगा, किसान की फसल उतनी ही अधिक फलदायी होगी। उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा पर्व है, जो हमें हरियाली, पशुपालन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देता है। मंत्री ने कहा कि श्रावण मास में हरेला पूजन के उपरांत वृक्षारोपण की परंपरा उत्तराखंड की विशेष पहचान रही है।

कृषि मंत्री ने इस अवसर पर लोगों से आह्वान किया कि “एक वृक्ष लगाना दस बच्चों के समान है”, इस भावना के साथ सभी को पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में विभिन्न संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों (NGO) और आम जनमानस की सहभागिता से फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
India Cautions NATO Over Russia Trade Remarks,
विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में कराएं
उत्तराखंड : स्वच्छ सर्वेक्षण में लालकुआँ नगर
उत्तराखंड : रेशम फेडरेशन के मॉडल से
जनप्रतिनिधियों व आमजन से निरंतर संवाद बनाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1057 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(503 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(486 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(420 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(408 Views )