» उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर के 17 लोग ईरान में फंसे, परिजनों को सताने लगी चिंता
Go Back | Yugvarta , Jun 19, 2025 08:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले 17 लोग इस समय ईरान में फंसे हैं। भारत सरकार ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' चलाया है। हालांकि, सिद्धार्थनगर के लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की चिंता सता रही है, जो अभी ईरान से नहीं लौटे हैं।


जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के हल्लौर कस्बे के 17 लोगों में से कुछ धार्मिक शिक्षा के लिए ईरान गए थे, जबकि कुछ जियारत के लिए गए थे। हालाँकि इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के कारण सभी लोग भारत वापस नहीं लौट सके हैं। इससे उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

परिजनों का कहना है कि भले ही उन लोगों के ठहरने वाले इलाकों में कोई हमला नहीं हुआ हो, लेकिन वहां अनिश्चित स्थिति बनी हुई है।

सिद्धार्थनगर के रहने वाले हसन अब्बास का बेटा ईरान में तालिम हासिल करने गया था। मीडिया से बातचीत में हसन ने कहा, "मेरा बेटा ईरान में तालिम हासिल करने गया था। वहां जंग के हालात होने से हम चिंतित हैं। बेटे से हमारी बात हुई है। उसने बताया कि फिलहाल वो जहां है, वहां हालात खराब नहीं हैं। आने वाले समय में क्या होगा, इसका हम अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।"

हसन ने सरकार से अपील करते हुए कहा, "हमारी सरकार बातचीत के जरिए इस मसले का हल करे और हमारे बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था करे।"

सिद्धार्थनगर के रहने वाले फजल अब्बास ने बताया कि उसका बड़ा भाई 3 साल से ईरान में है। उसकी भाभी 6 महीने पहले वहां गई थीं। उसके मामा और उनका परिवार ईरान में धार्मिक यात्रा पर गया था।

अपनी चिंता जाहिर करते हुए फजल ने कहा कि हमें सभी लोगों की फिक्र है। मेरे मामा और उनकी फैमिली को 13 जून को वापस आना था, लेकिन वो आ नहीं पा रहे हैं। भाई ने 24 जून को आने की बात कही थी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Panchayat chunav:-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किच्छा
पंचायत चुनाव : कैबिनेट मंत्री ने ताकुला
अमित शाह ने हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं
सचिव शैलेश बगौली ने ऊधम सिंह नगर
योगी का स्पष्ट संदेश : कांवड़ यात्रा
सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1076 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(504 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(490 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(422 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(408 Views )