» उत्तर प्रदेश
श्रावस्ती में गरजा सीएम योगी का बुलडोजर, आधा दर्जन अवैध निर्माण ढहाए
Go Back | Yugvarta , Jun 19, 2025 07:32 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Shravasti :  लखनऊ, 19 जून। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई जारी है। सीएम योगी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रावस्ती में बुधवार देरशाम तक कार्रवाई चलती रही। इस दौरान श्रावस्ती में पांच अवैध एवं बिना मान्यता के संचालित मदरसों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। इसके साथ ही आशिंक रूप से सरकारी भूमि पर स्थित मजार को भी ध्वस्त किया गया। बता दें कि योगी सरकार ने सरहद की बेशकीमती भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जाधारियों

- सीमा क्षेत्र के 10-15 किमी दायरे में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्त कार्रवाई

- श्रावस्ती में पांच अवैध मदरसों और एक मजार पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

श्रावस्ती में पांच अवैध मदरसों पर गिरी गाज
श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बुधवार देरशाम मदरसा इस्लामिया अरबिया अवारुल उलूम बनगई और अकारा को ग्राम फतेहपुर बनगई स्थित गाटा संख्या 1039/0-670 हेक्टेयर और 1041/0-162 हेक्टेयर पर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से काबिज होने के कारण हटवाया गया। यह कार्रवाई न्यायालय तहसीलदार जमुनहा द्वारा पारित बेदखली आदेश 28 मई के तहत की गई। यहां पर आंशिक रूप से सरकारी भूमि पर बनी मजार को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा ग्राम रामपुर बस्ती स्थित गाटा संख्या 556, जो श्रेणी 6-4 खलिहान की भूमि है, पर अवैध रूप से काबिज मदरसा गौसिया ताजुल उलूम ने स्वयं स्वेच्छा से किए गए अवैध निर्माण को हटा लिया गया है। इसी तरह, ग्राम रामपुर बस्ती के मजरा नगईगांव स्थित गाटा संख्या 394, जो ग्राम सभा की सरकारी भूमि है, पर अवैध रूप से काबिज मदरसा गौसिया फैजाने रजा शमशूल द्वारा स्वयं स्वेच्छा से किए गए अवैध निर्माण को भी हटा लिया गया है। वहीं गुरुवार को तहसील जमुनहा के तहत ग्राम बगभरी दा. बेगमपुर के गाटा संख्या 884 रकबा 0.016 खाद गड्ढा की भूमि पर स्थित मदरसा अशरफिया इसराइल उमूल एवं ग्राम हसनपुर दा. बेगमपुर गाटा संख्या 73 रकवा 0.016 खलिहान की भूमि पर स्थित मदरसा गौसिया जियाउल कुरान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।

योगी सरकार का सख्त रुख
योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर दायरे में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे, धार्मिक या शैक्षणिक संस्थान के अवैध संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि चिन्हित अतिक्रमणों को शीघ्रता से हटाया जाए और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
नहीं रुकेगी बिटिया की पढ़ाई, सीएम योगी
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(929 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )