» देश
गुजरात विमान हादसा: अब तक 114 लोगों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान : हर्ष सांघवी
Go Back | Yugvarta , Jun 16, 2025 09:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Ahamdabad :  अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के बाद मृतकों के डीएनए का मिलान जारी है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने डीएनए मिलान को लेकर ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि 114 शवों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है।


हर्ष सांघवी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सोमवार दोपहर 4 बजे तक की डीएनए रिपोर्ट के अनुसार, 114 शवों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। बाकी शवों की पहचान प्रक्रिया जारी है।"

इससे पहले, सोमवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया था कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे

हर्ष सांघवी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सोमवार दोपहर 4 बजे तक की डीएनए रिपोर्ट के अनुसार, 114 शवों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। बाकी शवों की पहचान प्रक्रिया जारी है।"

गए 64 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा, 24 परिवार हमें सूचित करेंगे कि शव कब स्वीकार किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 12 जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में चालक दल के सभी 12 सदस्य और 230 यात्री सवार थे। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बची है, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। शेष 241 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। विमान में आग लगने के कारण उसमें सवार लोगों के शव इस कदर जल चुके हैं कि उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण जरूरी हो गया था।

एयर इंडिया विमान हादसे में दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद हो चुके हैं। इसके बाद जांचकर्ताओं ने जांच तेज कर दी है।

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर), जिसे आमतौर पर दूसरा ब्लैक बॉक्स कहा जाता है, उसे मलबे के कॉकपिट भाग से निकाल लिया गया है। 
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
देर शाम सड़क पर उतर सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ व
बरसात से पहले नाले-नालियों को सफाई हो
ब्रेकिंग! केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं
टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के
उत्तराखंड : विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047 के
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(745 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(418 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(343 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(323 Views )