» उत्तर प्रदेश
UP : गृह मंत्रीअमित शाह और सीएम योगी आज 60244 पुलिस कांस्टेबलों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Go Back | Yugvarta , Jun 15, 2025 12:01 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। रविवार को राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 60,244 नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस विशाल भर्ती प्रक्रिया को अत्यंत कुशलता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस विशाल भर्ती प्रक्रिया को अत्यंत कुशलता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया। आधुनिक तकनीक के उपयोग और पारदर्शी प्रक्रिया ने इसे एक मॉडल भर्ती के रूप में स्थापित किया है। इस उपलब्धि ने न केवल यूपी पुलिस की कार्यक्षमता को मजबूत किया, बल्कि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए हैं।

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो मैदान का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो मैदान का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में कोई कमी न रहे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी दोपहर में मैदान का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की उपस्थिति को देखते हुए व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध किए गए हैं।

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है

अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि 60,244 नए कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए यह समारोह ऐतिहासिक होगा। 
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
शिक्षा विभाग में स्थायित्व पर जोर: अंतर्जनपदीय
हेलीकॉप्टर हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी की सीधी
स्वस्थ तन मन का आधार है योग
भारत-चीन के बीच संबंधों को स्थिर करने,
वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन
Uttar Pradesh completes annual wildlife census; final
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(739 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(413 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(342 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(321 Views )