» राज्य » उत्तराखंड
पीएम का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक : सीएम धामी
Go Back | Yugvarta , May 12, 2025 11:10 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 12 मई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का राष्ट्र के नाम संबोधन प्रत्येक भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से पाकिस्तान द्वारा दी जाने वाली परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियानों से यह सिद्ध होता है कि भारत अब किसी भी प्रकार की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन न केवल हमारी सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
President Murmu to Unveil Public Projects and
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास
उत्तराखंड : 30 जून को मैदानी जिलों
Unnao : CM योगी ने जनपद उन्नाव
सभी 75 जिलों से 30 जून तक
उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर के 17 लोग
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(794 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(435 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(358 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(352 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(350 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(331 Views )