» देश
'भय बिनु होय ना प्रीति' सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
Go Back | Yugvarta , May 12, 2025 07:19 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश के सामने एक ऐसा बयान दिया, जो न केवल साहस और संकल्प से भरा है बल्कि भावनाओं का जीवंत प्रतीक भी बन गया है।
एयर मार्शल भारती ने गर्व के साथ कहा, "हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है, न कि पाकिस्तानी सेना के साथ। लेकिन अगर पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया, तो हमने उसका जवाब दिया। नुकसान की जिम्मेदारी उनकी है।"
उन्होंने रामचरित मानस के सुंदर कांड की पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहा, "विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीत।" इन पंक्तियों के जरिए उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत की शांति और संयम को उसकी कमजोरी न समझा जाए। उनके इस कथन ने हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास जगाया।
"समझदार के लिए इशारा काफी है" कहकर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत हर स्थिति के लिए तैयार है। तुर्की ड्रोन हों या किसी और के ड्रोन हों, हमने दिखा दिया है कि किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी का सामना करने के लिए हम तैयार हैं।
दरअसल, सुंदर कांड में इस प्रसंग का सुंदर वर्णन है। जब लंका चढ़ाई के समय श्रीराम ने विनयपूर्वक समुद्र से मार्ग देने की गुहार की। लेकिन समुद्र का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, तब भगवान राम समझ जाते हैं कि अब अपनी शक्ति से उसमें भय उत्पन्न करना आवश्यक है। एयर मार्शल ने इसी प्रसंग से जुड़ी चौपाई सुनाई।
एयर मार्शल भारती ने ऑपरेशन की तकनीकी बारीकियों पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हमने जितना बताना था, बता दिया। यह लड़ाई अपने स्वरूप में अनूठी थी। अगली लड़ाई का तरीका अलग होगा। हमें बस दुश्मन से एक कदम आगे रहना है।"
उनके इस बयान में रणनीतिक सूझबूझ और आत्मविश्वास की झलक थी। यह संदेश न केवल आत, बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचा कि भारतीय वायुसेना न केवल वर्तमान चुनौतियों से निपटने में सक्षम है, बल्कि भविष्य की हर जंग के लिए तैयार है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को मिला बड़ा समर्थन: पीएम
Fashion : Estailo Secures ₹75 Lakh Seed
Bangladesh Begins Trial of Ex-PM Sheikh Hasina
Cricketer Rinku Singh to Get Engaged to
5 Everyday Habits That Could Be Silently
Common Gene Variant Found to Double Dementia
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(315 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(312 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(302 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(301 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )