» उत्तर प्रदेश » बनारस
दिन-प्रतिदिन देश-दुनिया काशी की तरफ हो रही आकर्षित
Go Back | Yugvarta , May 04, 2025 06:29 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Varanasi :  वाराणसी, 4 मईः पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन को नया आयाम दिया है। काशी हो या यूपी का अन्य कोई भी जनपद, यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश और दुनिया से आए पर्यटक दिन-प्रतिदिन काशी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आठ साल में विकास का मॉडल बनकर बनारस विश्व के पर्यटन मानचित्र पर छा गया है। इस कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। वर्ष 2024 के पहले तीन महीने के मुक़ाबले 2025 के पहले तीन

वर्ष 2024-
माह भारतीय पर्यटक विदेशी पर्यटक
जनवरी 72,55,719 27,247
फरवरी 80,30,385 36,139
मार्च 1,03,92,527 35,575
कुल- 2,56,78,631 98,961

वर्ष 2025-
माह भारतीय पर्यटक विदेशी पर्यटक
जनवरी 4,79,68,503 64,165
फरवरी 6,05,85,171 44,943
मार्च 60,57,565 41,317
कुल- 11,46,11,239 1,50,425

महीने (जनवरी, फरवरी व मार्च) में भारतीय पर्यटकों की संख्या 77.59 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि विदेशी सैलानियों की आमद में 34.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

काशी के कायाकल्प होने के बाद से शिव की नगरी काशी में पर्यटकों की आमद में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र रावत ने बताया कि वर्ष 2024 के प्रथम तीन माह (जनवरी-मार्च) में काशी में 2,56,78,631 पर्यटक आए थे, जबकि वर्ष 2025 में पर्यटकों की संख्या 11,46,11,239 हो गई। वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या वर्ष 2024 में 98961 थी, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 1,50,425 हो गई है। 2024 के जनवरी, फरवरी, मार्च के सापेक्ष 2025 के जनवरी ,फरवरी और मार्च में कुल 8,89,32,608 ( आठ करोड़ 89 लाख 32 हजार छह सौ आठ ) भारतीय पर्यटक बढ़े हैं। यह वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 के पहले तीन माह में 77. 59 प्रतिशत अधिक है।

2024 के जनवरी, फरवरी व मार्च माह के सापेक्ष 2025 के तीन महीने में कुल 51,464 विदेशी मेहमानों की संख्या बढ़ी है। 2024 के मुकाबले 2025 के पहले तीन में यह वृद्धि 34.21 प्रतिशत है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Gorakhpur : राष्ट्रपति ने यूपी को दी
हर जिले में बनाएंगे 100 बेडेड आयुष
योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 97
Man Murdered Over Sand Mining Dispute in
UP STF Arrests ₹50,000 Bounty Criminal Gufran
UP Launches ‘School Har Din Aaye Abhiyan’
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(929 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )