» राज्य » उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्या
Go Back | Yugvarta , Apr 30, 2025 07:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

देहरादून :  देहरादून, 30 अप्रैल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बालिका निकेतन की बच्चियों अपनी मेधा के बल पर समाज में महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही है। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने नारी निकेतन और बालिका निकेतन में दो नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण भी किया।


राजकीय महिला कल्याण एंव पुनर्वास केन्द्र मानसिक/सामान्य केदारपुरम में 164 अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित महिलाएं रह रही है। बुधवार को महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्या
ने यहां द्वितीय तल पर हॉल एंव अन्य निर्माण कार्य (लागत रू. 57.09 लाख) का लोकार्पण किया।

इसके साथ

कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया

- *विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित

ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम के प्रथम तल पर हॉल एंव अन्य निर्माण कार्य (लागत रू.65.52 लाख) का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस तरह बीते तीन-चार साल में बालिका निकेतन की लड़कियों ने स्कूल और कॉलेज में शानदार प्रदर्शन किया है, वह उनकी दृढ मानसिकता और संघर्षशीलता को दर्शाता है। मंत्री ने कहा कि कई लड़कियां सरकारी सेवा में सफल हुई है और कई अन्य पीसीएस जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुटी है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना एंव स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित बच्चों एंव उनके परिजनों से बातचीत कर मंत्री ने बच्चों की प्रगति की जानकारी ली।

कार्यक्रम में मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, परियोजना प्रबन्धक राकेश चन्द्र तिवारी, सहायक अभियन्ता प्रमोद चन्द कोठियाल, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, राजीव नयन एंव जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है एक्स-रे तकनीशियनः
देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय ग्रामीण विकास
प्रधानमंत्री मोदी ने गन्ना किसानों को दिया
जाति जनगणना पर केंद्र के फैसले को
ग्लोबल रैंकिंग हासिल करने की कार्ययोजना बनाए
मुख्तार अंसारी केस में सुप्रीम कोर्ट में
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(140 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(85 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(74 Views )
पहलगाम आतंकी हमला : 'देश चाहता है
(65 Views )
Crisis In Pakistan: आंतरिक असंतोष और डर
(62 Views )
‘घर न गिराए जाएं, कुछ लोग यहां…’,
(59 Views )