» मनोरंजन
प्रियंका को सात साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल भेजने का अफसोस:मधु चोपड़ा
Go Back | Yugvarta , Dec 04, 2024 12:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
मुंबई । प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी से जुड़े मामले को लेकर बात की। बोलीं एक बात का अफसोस है और आज भी इसके बारे में सोचती हूं।
दरअसल, मधु चोपड़ा “समथिंग बिगर टॉक शो” पॉडकास्ट के होस्ट रोड्रिगो कैनेलस के साथ बातचीत कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बेटी प्रियंका को सात साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल भेजने का अफसोस है।

एक्ट्रेस की मां ने कहा, "मुझे नहीं पता, क्या मैं एक बुरी मां थी? मुझे अभी भी इस बात का पछतावा है। मैं आज भी अपने फैसले पर रोती हूं। यह मेरे लिए भी बहुत मुश्किल था, लेकिन हर शनिवार को मैं अपना काम छोड़कर ट्रेन पकड़ती और उससे मिलने आती थी।"

उन्होंने कहा, "यह उनके (प्रियंका) लिए ठीक नहीं था, क्योंकि वह अपने बोर्डिंग स्कूल में एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। शनिवार को वह मेरे आने का इंतजार करती और फिर रविवार को मैं उसके साथ रहती थी। पूरे सप्ताह में टीचर मुझसे कहती थी कि आप आना बंद करो, आप नहीं आ सकतीं।"

मधुर चोपड़ा ने आगे कहा कि उनका यह निर्णय गर्व और अफसोस दोनों से भरा है। हालांकि, यह एक अफसोसजनक निर्णय था, लेकिन प्रियंका ठीक निकलीं और वह अपने पैरों पर खड़ी हो गईं।

मधु ने प्रियंका के मिस वर्ल्ड के अच्छे बुरे दौर को भी याद किया। पॉडकास्ट के इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखे कैप्शन के अनुसार, "एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने और मिस वर्ल्ड बनने के बावजूद प्रियंका के गृह राज्य उत्तर प्रदेश ने उनका स्वागत वैसा नहीं किया था जैसा होना चाहिए था।"

मधु ने कहा, "एक ट्रेंड था कि ये सभी ब्यूटी प्रतियोगिताएं ‘नारी समाज’ के लिए होती हैं, जो महिलाओं को वस्तु बनाकर उनका अपमान करती हैं। हालांकि, उन्होंने इस दुनिया को जीता, मगर वे उत्तर प्रदेश में उसका स्वागत करने को तैयार नहीं थे।"

बताया कि प्रियंका की जीत का जश्न सीमित दायरे में आर्मी कैंट में किया गया था। उनका स्वागत समारोह केवल सैन्य क्लब में ही किया, जिसमें सैन्य अधिकारी ही थे, कोई सिविलियन नहीं था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Nitin Gadkari Sparks Debate With Blunt Remark
Bihar Voter Rolls: 65 Lakh Exclusions, Just
Justin Bieber Crashes Indian Bride’s Wedding in
Afghanistan Earthquake: Over 800 Dead, Thousands Injured
Pahalgam’s Mention at SCO: A Shift in
KPop Demon Hunters Becomes Netflix’s Most Watched
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1483 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(632 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(605 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(549 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(538 Views )