» उत्तर प्रदेश » मेरठ
मेरठ में कांवड़ियों पर आसमान से हुई पुष्प वर्षा, व्यवस्था से गदगद दिखे कांवड़िया
Go Back | Yugvarta , Aug 01, 2024 11:42 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Meerut :  लखनऊ/मेरठ, 1 अगस्त : पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूल बरसाए। मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर, दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, पल्लवपुरम, सिवाय टोल प्लाजा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा देखकर कांवड़िए गदगद हो गए। पुष्प वर्षा से खुश शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नारे भी लगाए। उल्लेखनीय है कि मेरठ में एक दिन पहले भी बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई थी। इसके बाद अब

डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूल बरसाए,
औघड़नाथ मंदिर, दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, पल्लवपुरम, सिवाय टोल प्लाजा पर की गई पुष्प वर्षा,
पुष्प वर्षा से खुश शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और सीएम योगी के लिए लगाए नारे।

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो कांवड़ियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के भी चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पुष्प वर्षा से खुश कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि समूचे कांवड़ मार्ग में बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गईं हैं।

पुष्प वर्षा के साथ किया गया हवाई सर्वे-
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताड़ा की ओर से की गई। हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन से उड़ा और फिर बाबा औघड़नाथ मंदिर पल्लवपुरम, बागपत फ्लाईओवर, सिवाया टोल, दौराला, सकौती सहित पूरे एनएच58 मार्ग पर कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान कावड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(2) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देशानुसार खाद्य मिलावट
Ek Diya Prabhu Shri Ram Ke Naam’
महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था…..
उत्तर भारत की पहली फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी खोलने
हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में
India vs New Zealand 1st Test Day
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3283 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(847 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(832 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(750 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(717 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(679 Views )