» क्राइम
गुरुग्राम:हत्या का सनसनीखेज मामला,होटल मालिक संग दिव्या ने ली एंट्री, फिर कंबल में शव घसीटते दिखा स्टाफ
Go Back | Yugvarta , Jan 03, 2024 08:56 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
गुरुग्राम के एक होटल में 27 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पीड़िता की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। मृतक दिव्या चर्चित मॉडल थी, जो गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली है। दिव्या की हत्या 2 जनवरी को सिटी प्वाइंट होटल में हुई। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 2 जनवरी की सुबह 4 के करीब तीन लोग सिटी प्वाइंट होटल में जाते हैं। इसमें होटल का मालिक अभिजीत, दिव्या पाहुजा और एक अन्य युवक नजर आ रहा है।

तीन लोग गिरफ्तार
इसके बाद 2 जनवरी की ही रात 10:44 बजे दो युवक एक कंबल में लिपटकर शव को घसीटते हुए बाहर की ओर ले जाते हैं, जो शव दिव्या पाहुजा का था। इस संबंध में मुख्य संदिग्ध अभिजीत और दो अन्य (प्रकाश और इंद्राज) सहित तीन लोगों को गुरुग्राम अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। प्रकाश और इंद्राज दोनों अभिजीत के होटल में ही काम करते थे।

BMW में शव लेकर हुए फरार
आरोप है कि होटल मालिक अभिजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की और फिर दिव्या के शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथियों को 10 लाख रुपये दिए। दिव्या की हत्या करने के बाद संदिग्धों को नीली बीएमडब्ल्यू कार में शव को लेकर घटनास्थल से भागते देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुग्राम पुलिस हत्या की जांच कर रही है।

गैंगस्टर संदीप गाडोली से था कनेक्शन
वहीं, पुलिस ने दिव्या के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिजीत और अन्य पर मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि दिव्या पाहुजा 2016 के गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर मामले में भी मुख्य इकलौती चश्मदीद थीं। दिव्या के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी हत्या गैंगस्टर संदीप गडोली की बहन सुदेश कटारिया और उसके भाई ब्रह्म प्रकाश ने अभिजीत के साथ मिलकर की थी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, दिवाली
'मुझे भारत में रहने दीजिए' - तस्लीमा
बॉलीवुड न्यूज़ :Shraddha Kapoor / श्रद्धा किसके
बॉलीवुड न्यूज़ :सलमान खान का है सिंघम
India-China: भारत ने चीन को दिखा अपनी
ग्लोबल साउथ को भारत और पीएम मोदी
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3287 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(850 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(840 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(755 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(724 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(683 Views )